फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Santosh Gangwar, who reached Bahedi for the first time after becoming Governor, was welcomed at every place.

Bareilly News: राज्यपाल बनकर पहली बार बहेड़ी पहुंचे संतोष गंगवार का जगह-जगह स्वागत

Mon, 29 Jul 2024 05:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Santosh Gangwar, who reached Bahedi for the first time after becoming Governor, was welcomed at every place.
बहेड़ी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने पर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही भाजपाइयों और व्यापारियों ने भी उन्हें बधाई दी। उत्तराखंड के हल्द्वानी से संतोष गंगवार बरेली के लिए रवाना हुए तो सूचना पाकर नगर के तमाम लोग बॉर्डर पर स्थित टोल प्लाजा पर उनके स्वागत के लिए पहुंच गए। संतोष गंगवार को कमल का फूल देकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी नवाब राशिद खा ने सम्मानित किया है। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने भी उनका स्वागत किया है। इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि उनका जो जिम्मेदारी दी गई है वह बखूबी निभाएंगे। उनका स्वागत करने वालों में अतुल गर्ग, प्रमोद कुमार अग्रवाल,अजय जायसवाल, हरबंस गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, इसके बाद संतोष गंगवार सिंह गोटिया स्थित जयेंद्र पाल सिंह के यहां पहुंचे। यहां भी कुर्मी समाज के लोगों ने उनका स्वागत कर उन्हें अपना अभिभावक बताया। पूर्व राज्य मंत्री स्व. चेतराम गंगवार के आवास पर भी मिठाई बांटी गई। हाफिजगंज में भाजपा नेता पं. जगदीश मिश्रा, डाॅ. हरप्रसाद गंगवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन

-------
टोल प्लाजा पर किया पौधरोपण भोजीपुरा/भड़सर: भाजपाइयों ने संतोष गंगवार का नैनीताल हाईवे पर फूल मालाओं से स्वागत किया। टोल प्लाजा के प्रांगण में राज्यपाल ने पौधरोपण किया। इस मौके पर बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, प्रशांत पटेल, ब्लाॅक प्रमुख योगेश पटेल आदि मौजूद रहे। इधर, भड़सर के बड़ेपुरा, खाईखेड़ा, भटपुरा जागीर आदि गांवों में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर चिंताराम, शीशपाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आतिशबाजी छोड़ कर मनाईं खुशिया
मीरगंज/ नवाबगंज/ सिरौली: आठ बार बरेली से सांसद रहे संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने पर क्षेत्र में लोगों ने आतिशबाजी छोड़कर मिठाइयां बांटी। मल्साखेडा की ग्राम प्रधान तारावती एवं उनके पति क्षेत्र पंचायत सदस्य मोतीराम वर्मा ने खुशी जताई। वहीं, मीरगंज में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार गुप्ता, लव गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की। इधर, नवाबगंज में भी लोग एक-दूसरे को मिठाई बांटते दिखाई दिए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉक्टर मीनाक्षी गंगवार ने अपने कैंप कार्यालय पर खशी व्यक्त की। इसके अलावा नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा प्रेमलता राठौर के पति भाजपा नेता नीरेंद्र सिंह राठौर, भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि गंगवार ने भी मिठाई बांटी। इधर, सिरौली में भाजपामंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता, अवनीश मौर्य, अर्जुन सिंह कठेरिया, रामपाल मौर्य, प्रदीप गुप्ता आदि ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed