{"_id":"6ab97e490687c4a361032238","slug":"sanitation-workers-misbehave-after-drinking-alcohol-and-do-not-collect-garbage-properly-bareilly-news-c-4-bly1015-976034-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सफाई कर्मचारी शराब पीकर करते हैं बदतमीजी, ठीक से नहीं उठाते कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सफाई कर्मचारी शराब पीकर करते हैं बदतमीजी, ठीक से नहीं उठाते कूड़ा
Mon, 28 Sep 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
बरेली। वार्ड संख्या 52 बानखाना में समस्याओं की लंबी फेहरिस्त है। नागरिकों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी शराब पीकर बदतमीजी करते हैं। ठीक से कूड़ा नहीं उठाते हैं। टोकने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। सफाई नहीं होने से नाले चोक पड़े हैं। खुले नाले मौत का कारण बन रहे हैं। अमर उजाला की ओर से रविवार को आयोजित वार्ड संवाद में ये समस्याएं सामने आईं।
मोहसिन अहमद ने बताया कि वार्ड के सफाई कर्मचारी डोर टू डोर कूड़ा उठाते समय बदतमीजी करते हैं। शराब पीकर आते हैं और टोकने पर लड़ाई पर उतारू हो जाते हैं। तस्लीमुद्दीन ने बताया कि दो सफाई नायक हैं जो हमेशा सीमा विवाद में उलझे रहते हैं। इसके चलते गुलाबनगर का नाला साफ नहीं हो पाता।
राशिद खान ने बताया कि बानखाना चौराहे पर तार पांच फुट नीचे तक लटक रहे हैं। एसडीओ से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। समीर ने बताया कि मुख्य मार्ग के नाले चोक हैं। सफाई नायक नाला ठीक से साफ नहीं कराते हैं। इससे जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। मुतवल्ली वसीम खान ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी रोजाना नहीं आते हैं। निगम से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
लोग बोले- जलभराव में सड़क और नाले में नहीं रह जाता फर्क
सूर्या हाॅल के पास बड़ा नाला खुला है। बारिश के दौरान जलभराव के कारण सड़क व नाले में फर्क ही नहीं रह जाता। 12 साल में चार लोग नाले में बह चुके हैं। - संजीव कश्यप
शिव मंदिर के पीछे गोबर भरा रहता है। लोग डेयरियों के गोबर नालों में बहाते हैं। इससे नाले चोक हो जाते हैं। निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होती है। - हकीम निराले
नाले की सफाई ही नहीं हुई है। बानखाना रोड को खोदकर छोड़ दिया गया है, इससे सड़कों पर गड्ढों से लोगों के आवागमन में समस्या बनी हुई है। - आबिद मंसूरी
वार्ड में सफाई कर्मियों की कमी
वार्ड की मुख्य सड़कों की मरम्मत हो चुकी है। कोहाड़ापीर से सुर्खे की पुलिया तक 80 लाख रुपये सड़क मरम्मत के लिए प्रस्तावित हैं। 18 सफाई कर्मी तैनात हैं, जबकि 28 की आवश्यकता है। डेयरियां बहुत हैं, जिनको हटाने के लिए बोर्ड बैठक में कहा जाएगा। निगम डोर टू डोर गोबर उठान कराए तो समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी। - शमीम अहमद, पार्षद