{"_id":"674280acd61533b57808e589","slug":"sand-gravel-on-the-footpath-road-in-the-grip-of-rickety-vehicles-bareilly-news-c-4-lko1064-527174-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फुटपाथ पर रेता-बजरी, डग्गामार वाहनों की गिरफ्त में सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फुटपाथ पर रेता-बजरी, डग्गामार वाहनों की गिरफ्त में सड़क
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर की ओर जाने वाली सड़क अतिक्रमण की गिरफ्त में है। फुटपाथ पर रेता-बजरी का कारोबार हो रहा है। सड़क पर डग्गामार वाहनों का कब्जा है। शाहदाना से डमरू चौक तक भी यही हाल है। अवैध कब्जों की वजह से चौड़ी सड़कें सिकुड़ गई हैं, पर जिम्मेदारों को यह दिखाई नहीं देता। अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी को अपने कार्यालय के पास स्थित इलाकों तक की जानकारी नहीं है। ऐसे में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सिमटकर रह गई है।
शाहदाना से लेकर डमरू चौक तक सड़क पर ही सीमेंट, रेत, बजरी और मार्बल की दुकानें सजतीं हैं। नगर निगम की ओर से यहां कई बार अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया जा चुका है, लेकिन हालात नहीं सुधर रहे। निगम का दोहरा रवैया इसकी प्रमुख वजह है। निगम की टीम ठेले और खोखे वालों को हटवा देती है। बड़े कारोबारी अभियान के दौरान अपने कार्यालयों में आराम से बैठे रहते हैं।
रुहेलखंड विवि की चहारदीवारी के किनारे का हरा-भरा इलाका अब वीरान नजर आता है। हरियाली की जगह अब रेता-बजरी की दुकानें खुल गईं हैं। इनको हटवाने के लिए कोई आगे नहीं आता। निजी बसों और टैक्सी वालों ने बीसलपुर रोड का काफी हिस्सा घेर रखा है। आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस कई बार अवैध स्टैंडों के खिलाफ अभियान भी चला चुकी है, लेकिन यहां से स्टैंड नहीं हट सका। कोहरे के दौरान सड़क घेर कर खड़े ये वाहन हादसों का सबब बन सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
--
बड़े हों या छोटे व्यापारी, नियम सभी के लिए समान हैं। किसी को भी अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इससे यातायात भी सुगम होगा और सड़कें भी चौड़ी दिखेंगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
-- -- -
दोबारा अतिक्रमण करने पर पुलिस ने जब्त किया सामान
- टीम के साथ पहुंचकर एसपी ट्रैफिक ने की कार्रवाई
बरेली। एक दिन पहले जहां से अतिक्रमण हटवाया गया था, शनिवार को वहां फिर दुकानें सज गई। टीम के साथ पहुंचे एसपी ट्रैफिक ने सड़क पर रखा अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया।
एसपी ट्रैफिक अकमल खां ने शुक्रवार को नगर निगम की टीम के साथ सिविल लाइंस की सड़कों को कब्जामुक्त कराया था। टीम के जाते ही वहां दोबारा अतिक्रमण हो गया। शनिवार को एसपी ट्रैफिक को सूचना मिली कि महादेव पुल के नीचे अतिक्रमणकारी दुकानें सजा रहे हैं। इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां सड़कों पर लगे ठेलों और दुकानों का सामान जब्त कर लिया। इस दौरान नगर निगम की टीम नदारद रही। इस वजह से कब्जेदारों को उनके आने की भनक भी नहीं लगी। चर्चा रही कि ट्रैफिक पुलिस के हाथ में कमान आने के बाद अब निगमकर्मियों से अतिक्रमणकारियों की सेटिंग काम नहीं आ रही। संवाद
-- -- -- -
रिठौरा में दूसरे दिन भी चला अभियान
रिठौरा। कस्बे में शनिवार को भी तहसील प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार विदित कुमार की अगुवाई में टीम ने अवैध कब्जे हटवाए। लेखपाल ने नाले के पास अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। शुक्रवार को हाईवे किनारे प्राचीन भूमिसेन मंदिर के बगल में खाली जमीन से अतिक्रमण हटाया गया था, पर शनिवार को वहां फिर अतिक्रमण हो गया। यहां एक और मंदिर के शिलान्यास के लिए पहुंचे दिव्य सेना प्रमुख शिवानंद महाराज ने अतिक्रमण देखकर विरोध जताया। संवाद