फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sample of antibiotic medicine sub standard, notice to pharmacist

Bareilly News: एंटीबॉयोटिक दवा का नमूना अधोमानक, फार्मासिस्ट को नोटिस

Sun, 28 Apr 2024 04:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Sample of antibiotic medicine sub standard, notice to pharmacist
बरेली। एंटीबॉयोटिक दवा सिप्रोफ्लॉक्सिन (आईपी 500 एमजी) जांच में अधोमानक मिलने पर तीन सौ बेड अस्पताल के फार्मासिस्ट को औषधि विभाग ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक राजेश ने बताया कि बीते माह 15 मार्च को तीन सौ बेड अस्पताल के दवा स्टोर से सिप्रोफ्लॉक्सिन (आईपी 500 एमजी) औषधि का नमूना फार्मासिस्ट की मौजूदगी में लिया गया था। इसकी जांच लखनऊ स्थित राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला में हुई थी। 19 अप्रैल को प्राप्त जांच रिपोर्ट में संबंधित दवा का नमूना अधोमानक मिला है। इसमें जिस मात्रा में आईपी का विघटन दर्शाया गया उसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

प्रकरण में अधोमानक औषधि का क्रय-विक्रय रिकाॅर्ड सात दिन में उपलब्ध कराने, दवा का वितरण बंद करने, दवा वापस मंगाने, बची दवा की जानकारी देने को कहा है। जवाब न देने पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 की धारा के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्ट रिशभ का कहना है कि औषधि विभाग से जारी नोटिस उन्हें प्राप्त हो चुका है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। सोमवार को कितनी दवा कहां से मंगाई गई थी और अब स्टोर में कितनी बची है, यह रिकॉर्ड बनाकर जल्द औषधि विभाग को मुहैया करा दिया जाएगा। दूसरी ओर बताया जा रहा कि जिले में वितरण के लिए करीब 50 हजार से ज्यादा खुराक की आपूर्ति हुई थी। इसका वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed