{"_id":"5f0771038ebc3e63c62b71b0","slug":"sample-for-45-employees-of-collectorate-control-room-bareilly-news-bly41209613","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम के 45 कर्मचारियों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम के 45 कर्मचारियों के लिए सैंपल
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कर्मचारियों की कोरोना जाँच करती स्वास्थ विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में कुछ दिन पहले एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि सिविल डिफेंस विभाग का यह कर्मचारी तबीयत खराब होने की वजह से कई दिनों से नहीं आ रहा था मगर कर्मचारियों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची और कंट्रोल रूम के 45 कर्मचारियों की कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए हैं।
कोरोना महामारी फैलने के बाद प्रशासन ने पहले कलक्ट्रेट सभागार में कंट्रोल रूम तैयार किया था। उसके बाद से यहां कई विभागों के कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं। हाल में डीएम नितीश कुमार ने कंट्रोल रूम को एडीएम सिटी के पास खाली भवन को दुरुस्त कराकर वहां शिफ्ट कर दिया है लेकिन सभागार में कंट्रोल रूम संचालित होने के दौरान सिविल डिफेंस का एक कर्मचारी कुछ दिन पहलेे जांच में पॉजिटिव मिला है। हालांकि नए रूम में शिफ्ट होने के पहले से ही यह कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आ रहा था लेकिन एक साथी में कोरोना मिलने के बाद से ही कंट्रोल रूम में काम कर रहे विभिन्न विभागों के 45 कर्मचारी संक्रमण के खतरे के चलते दहशत में हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कलक्ट्रेट पहुंची और उन्होंने कंट्रोल रूम के सभी कर्मचारियों के कोरोना के टेस्ट के लिए सैंपल लिए। एक-दो दिन में इन सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट भी आ जाएगी। इससे पहले भी डीएम दफ्तर के बाबू के बेटे को भी कोरोना हो चुका है। इधर कलक्ट्रेट में कोरोना की दस्तक के बाद से परिसर में दो कोविड हेल्पडेस्क को सक्रिय कर दिया गया है। यहां कर्मचारियों और बाहर से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ उनके लिए सैनिटाइजर का भी इंतजाम किया गया है।