{"_id":"6834d36d3b344bb2b00d27c5","slug":"same-story-of-amla-mandi-problem-increased-due-to-mud-and-dirt-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1325-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंवला मंडी की यही कहानी, कीचड़, गंदगी से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंवला मंडी की यही कहानी, कीचड़, गंदगी से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
आंवला। मंडी में प्रदर्शन करते आढती-संवाद
प्री मानसून बारिश से जगह-जगह जमा हो गया पानी, प्रदर्शन
आंवला। सोमवार सुबह हुई प्री मानसून बारिश से नवीन मंडी परिसर में बरसात का पानी जगह-जगह जमा हो गया। इससे सब्जी कारोबारियों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश में सब्जियों के सड़ने की दुर्गंध भी मंडी में आने वाले ग्राहकों को परेशान कर रही है। लोगों के अनुसार सालों से यह समस्या बनी हुई है। जलभराव व सड़कों पर जमा कीचड़ से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है।
आढ़ती भीम ठाकुर, कबीर अहमद, नंदराम, महेश, सुरेश आदि ने मंडी में प्रदर्शन करते हुए बताया कि बारिश आते ही परिसर में तालाब जैसा पानी भर जाता है, जिससे सब्जी व्यापारियों एवं किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। मंडी में पानी की निकासी न होने से सड़कों पर कीचड़ भरे रहने से गंदगी व दुर्गंध रहती है। इससे कामकाज भी प्रभावित होता रहता है। संवाद
-- -
सालों से जलभराव की समस्या, स्थायी समाधान नहीं
आढ़तियों ने बताया कि यहां सालों से बरसात के समय जलभराव की समस्या बनी रहती है। स्थायी तौर पर इसका हल करने में मंडी प्रशासन विफल रहा है। यहां के कारोबारी सिर्फ टैक्स देने की मशीन ही बनकर रह गए हैं। मंडी में प्रतिदिन हजारों किसानों का आना जाना रहता है। किसानों के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। वाटरकूलर खराब पड़े है।
विज्ञापन
--
जलभराव की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
- सतेंद्र कुमार, मंडी इंस्पेक्टर
--
प्री मानसून बारिश में हुआ जलभराव
आंवला। प्री मानसून वारिश से कस्बे के कई मोहल्लों भुर्जीटोला, रामनगर रोड से मिर्जापुर जाने वाली सड़क, रामलीला गेट, खेड़ा चौक, स्टेटबैंक रोड आदि में जलभराव की स्थिति बन गई। सभासद मधुसूदन सिंह ने कहा कि पानी के निकास की सही व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा कई नालों की अभी तक सफाई न होने से यह समस्या पैदा हुई है। इस मामले में चेयरमैन व ईओ को जानकारी दी गई है। संवाद