फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samdhi Samdhin run away from home and marries each other in bareilly both families faces problems

अजब-गजब: समधी-समधिन ने घर से भागकर कर ली शादी, सात महीने बाद भी नहीं लौटे, परिजन परेशान

Thu, 01 Jul 2021 12:39 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शाही
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 01 Jul 2021 12:39 PM IST
सार

घर से भागकर शादी करने वाली समधिन सात बच्चों की मां है, जबकि समधी के भी चार बेटे-बेटियां हैं। तीन साल पहले अपने बच्चों की शादी के बाद से ही दोनों में करीबी बढ़ने लगी थी, लेकिन सात महीने पहले दोनों ने भागकर शादी कर ली। परिवार वालों के लाख समझाने के बावजूद दोनों वापस आने को तैयार नहीं हैं।
 

विज्ञापन
Samdhi Samdhin run away from home and marries each other in bareilly both families faces problems
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जवान बेटे-बेटियों वाले दो परिवारों में कुछ ऐसा हुआ कि न वे कुछ कह पा रहे हैं न सह पा रहे हैं। तीन साल पहले एक परिवार की बेटी की दूसरे परिवार के बेटे से शादी हुई थी, लेकिन अब बेटे की मां और बेटी के पिता ने शादी कर ली है, वो भी घर से भागकर। सात महीनों बाद भी दोनों समधी-समधिन घर नहीं लौटे हैं। 

विज्ञापन


समधिन के पति और समधी की पत्नी ने अब पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की फरियाद की है। चार बच्चों के पिता समधी की उम्र करीब 45 साल है जो शाही के ही पड़ोस के एक गांव के रहने वाले हैं। 50 साल की उम्र और सात बच्चों की मां समधिन देवरनियां के एक गांव की रहने वाली है। समधिन के पति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके बेटे की शादी तीन साल पहले हुई थी जिसके बाद उनके समधी का उनके घर आना-जाना भी शुरू हो गया। 
विज्ञापन


कुछ ही समय बाद उन्होंने उन्हें अपनी पत्नी के साथ बेतकल्लुफ होते देखा तो एतराज किया। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उनके नाराजगी जताने के बाद न सिर्फ दोनों ने खुलकर एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंधों को स्वीकार किया बल्कि सारी मर्यादा को ताक पर रखकर एक-दूसरे से मिलना-जुलना भी जारी रखा। तल्खियां ज्यादा बढ़ीं तो सात महीने पहले दोनों चुपचाप घर से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


समधिन के पति का कहना है कि कुछ दिन तक तो दोनों से संपर्क ही नहीं हो पाया। इसके बाद फोन पर बात हुई तो दोनों ने बताया कि उन्होंने मंदिर में फेरे लेकर शादी कर ली है। दोनों परिवारों ने उन्हें लोकलाज की दुहाई देते हुए काफी समझाया लेकिन वे नहीं माने, न ही घर लौटे। 

ऐसी ही शिकायत मंगलवार को अपने भाई के साथ थाने पहुंची समधी की पत्नी ने पुलिस से की। उनका कहना है कि उनके पति की हरकत से दोनों परिवारों में बेतहाशा मानसिक क्लेश पैदा हो गया है जिसकी वजह से कोई अनहोनी भी हो सकती है। कई जिंदगियां भी बर्बाद हो सकती हैं।

पुलिस ने कॉल की तो फोन ही कर लिया स्विच ऑफ
इस मामले में शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने समधिन के साथ भागने वाले समधी को फोन किया तो उसने कॉल तो रिसीव की लेकिन जैसे ही पता चला कि दूसरी तरफ पुलिस है तो उसने फोन काट दिया और इसके बाद उसे स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस ने बाद में भी उसे कई बार फोन लगाया लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ ही बताता रहा। इस दौरान बुरी तरह परेशानहाल परिवार के लोग थाने के गेट पर ही टहलते रहे।

समधिन के तीन बच्चों की हो चुकी है शादी, नाती-पोते भी
अधेड़ावस्था में घर से भागकर शादी करने वाली समधिन के सात बच्चों में से तीन की शादी हो चुकी हैं और उसके कई नाती-पोते भी हैं। समधी की चार बच्चों में से एक ही बेटी की शादी हुई है। पिता की हरकत से बेटी भी बुरी तरह परेशान है।

मनोवैज्ञानिक की बात...
कोई भी व्यक्ति अपने साथी में जो चीज ढूंढता है, अगर नहीं मिलती है तो वह दूसरे रिश्ते की ओर आकर्षित होता है। समाज में ऐसे तमाम लोग होते हैं लेकिन लोकलाज के डर से वे ऐसा कदम नहीं उठा पाते हैं। मगर इस रिश्ते में ऐसा नहीं हुआ और वे लोग निर्णय लेकर आगे बढ़ गए। मगर इस तरह के निर्णय का बच्चों पर खराब असर पड़ता है और वे उसे कभी भी स्वीकार नहीं पाते हैं।
- डॉ. हेमा खन्ना, मनोवैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed