फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi Party ticket for the committee , BJP quiet

सपा ने टिकट के लिए कमेटी बनाई, भाजपा चुप

Sun, 14 Aug 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 14 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी के 29 अगस्त को होने वाले छह सीटों के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने दो सदस्यीय कमेटी बना दी है। इसके साथ पार्टी ने कार्यकारिणी का चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्षदों से आवेदन मांग लिए गए हैं। पार्षदों से 16 से 17 अगस्त तक मिशन कंपाउंड स्थित दफ्तर से आवेदन प्राप्त कर 19 अगस्त तक जमा करने को कहा गया है। इसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। भाजपा ने हालांकि अभी तक इस पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इसलिए मुकाबला रोचक होने के आसार हैं।  
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी से छह सदस्य 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। इतने ही नए सदस्य चुने जाने हैं। इसके लिए नगर निगम में 29 अगस्त को कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर चुनाव कराने की घोषणा कर दी गई है। रिटायर होने वाले सदस्यों में सर्वाधिक सपा के पांच और भाजपा का एक सदस्य शामिल है। शासन से नामित पार्षदों के वोट न देने के चलते इस बार सपा को कम से कम एक सदस्य का नुकसान होने की संभावना है। हालांकि पार्टी ने इसकी भारपाई के लिए कम से कम एक पार्षद को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। इसमें नेकपुर के पार्षद हरीशंकर का नाम तेजी से लिया जा रहा है। पार्टी के चार घोषित प्रत्याशी होंगे। सपा ने कार्यकारिणी के प्रत्याशी घोषित करने के लिए महानगर अध्यक्ष जफरबेग के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। इसमें महापौर डा. आईएस तोमर और डीसीबी चेयरमैन मलखान सिंह शामिल हैं। ये कमेटी ही सपा के प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। उधर, भाजपा की रीता डिसूजा रिटायर हो रही हैं। उनके स्थान पर कौन सा पार्षद कार्यकारिणी में जाएगा। ये अभी तय नहीं है। भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने बताया कि 15 अगस्त के बाद पार्षदों की मीटिंग बुलाएंगे। पार्षदों से विचार विमर्श के बाद प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed