फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi Party leaders exercise of persuading the leaders who opposed the SP candidate in Shahjahanpur

UP Nikay Chunav 2023: प्रत्याशी घोषित के बाद सपा में विरोध रोकने की कवायद, भाजपा में अटकलबाजी

Fri, 14 Apr 2023 02:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 02:13 PM IST
सार

पहली बार होने जा रहे मेयर के चुनाव के लिए अर्चना वर्मा सपा प्रत्याशी होंगी। बुधवार रात अर्चना वर्मा का नाम घोषित होने के साथ ही पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। सबसे पहली कोशिश पार्टी के अंदर के असंतोष को दूर करना है।

विज्ञापन
Samajwadi Party leaders exercise of persuading the leaders who opposed the SP candidate in Shahjahanpur
सपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में नगर निगम चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा और तिलहर नगर पालिका से लालबाबू को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दोनों टिकट की घोषणा के बाद अब पार्टी असंतुष्टों को मनाने में लगी है। वहीं भाजपा में प्रत्याशी चयन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। सियासी हलकों में अब अटकलबाजी का दौर तेज हो गया है।

विज्ञापन


पहली बार होने जा रहे मेयर के चुनाव के लिए अर्चना वर्मा सपा प्रत्याशी होंगी। बुधवार रात अर्चना वर्मा का नाम घोषित होने के साथ ही पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। सबसे पहली कोशिश पार्टी के अंदर के असंतोष को दूर करना है। दरअसल, नगर निगम के लिए सपा से 13 महिलाओं ने आवेदन किया था। अर्चना वर्मा का नाम घोषित होने के बाद अन्य लोगों को साधकर वोट में बिखराव न होने देने के लिए पार्टी ने कवायद शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बुधवार रात ही प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही विरोध की सुगबुगाहट होने लगी थी। एक दावेदार के समर्थक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली कि यादव और मुस्लिम वोट बैंक को बंधुआ समझने की गलतफहमी इस बार दूर हो जाएगी। समर्थक ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर से लालबाबू को मिल गया टिकट

पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित तिलहर नगर पालिका की सीट से सपा ने लालबाबू को प्रत्याशी घोषित किया है। माना जा रहा है कि निवर्तमान चेयरमैन हाजरा बेगम के पति और पूर्व चेयरमैन इमरान खां के भाजपा में जाने की अफवाह के चलते उनका टिकट कटा है। इमरान खां अब भी टिकट बदलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

बुधवार की देर रात प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने तिलहर के मोहल्ला उमरपुर निवासी अंसारी बिरादरी के लालबाबू को नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सपा प्रत्याशी घोषित किया था। इस सीट पर सपा से तीन बार चेयरमैन पद उमरपुर की कुदरत मंजिल परिवार के पास रही है। 

पिछले निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर पूर्व चेयरमैन इमरान खान की पत्नी हाजरा बेगम जीती थीं। पूर्व चेयरमैन इमरान खान ने कहा कि लाल बाबू ने यह टिकट पार्टी नेतृत्व को गुमराह करके प्राप्त किया है। कुछ लोगों ने उनके भाजपा में जाने की अफवाह फैलाई थी। इसी का फायदा उठाया गया है।

सहसवान के रहने वाले हैं लालबाबू 

प्रत्याशी लालबाबू मूलत: बदायूं के सहसवान के रहने वाले हैं। 1998 में तिलहर के मोहल्ला उम्मरपुर में सपा नेता आरिफ हुसैन पप्पू की बहन तसवीम से विवाह होने के बाद वह तिलहर आकर बस गए थे। अपने साले आरिफ हुसैन के साथ मिलकर राजनीतिक सफर शुरू किया। वह पार्टी में विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 

लालबाबू ने बताया कि उन्होंने बीएसएफ में नौकरी की। बाद में फिल्मी दुनिया में चले गए और कई फिल्मों में हीरो की भूमिका अदा की। उनकी पत्नी तसवीम तिलहर में सभासद रहीं हैं। वर्तमान में सरकारी टीचर हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रति उनके समर्पण के कारण वह प्रत्याशी बनाए गए हैं।

भाजपा में ये दावेदार 

भाजपा से पिछला नगर पालिका चुनाव लड़े राजीव राठौर गुरुवार को क्रय विक्रय समिति के हुए चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। टिकट की दावेदारी को लेकर अन्य लोग कयास लगाने लगे हैं। भाजपा के टिकट के दावेदारों में अरुण यादव उर्फ चैनू, सविता वर्मा, निर्मला गुप्ता आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed