फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi Party district president Shivcharan Kashyap under house arrest in Bareilly

Bareilly News: संभल जाने की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष नजरबंद, घर के बाहर पुलिस बल तैनात

Tue, 26 Nov 2024 01:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 01:38 PM IST
सार

सपा के प्रतिनिधि मंडल में शामिल बरेली के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सपा नेता संभल जाने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन
Samajwadi Party district president Shivcharan Kashyap under house arrest in Bareilly
पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को बाहर जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल हिंसा की जांच के लिए एक प्रतिनिधिमंडल नियुक्त किया है। इसमें आंवला सांसद नीरज मौर्य और बरेली सपा जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप को भी शामिल किया गया है। संभल जाने की रणनीति बनाने से पहले ही सपा जिला अध्यक्ष को उनके घर कंधरपुर में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। ऐसे में सपाइयों ने संविधान दिवस का कार्यक्रम भी जिलाध्यक्ष के घर पर ही मनाया। वहां सपा जिलाध्यक्ष के अलावा महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी और पार्टी के अन्य लोग पहुंचे। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संभल में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया। संभल लोकसभा की कुंदरकी सीट पर छह महीने पहले ही लोकसभा चुनाव में चालीस हजार की बढ़त से जीत मिली थी। वहीं अब डेढ़ लाख वोटों से सपा प्रत्याशी को हरा दिया गया है। ऐसे में उन्हें पूरा यकीन है कि सत्ता पक्ष ने पुलिस प्रशासन से मिलकर सपाइयों को वोट ही नहीं डालने दिए। कहा कि अभी प्रतिनिधिमंडल जाने की तारीख ही नहीं घोषित हुई है। 
विज्ञापन


'मौत का रास्ता' दिखाने पर फंसा गूगल: PWD के चार इंजीनियरों पर केस, जांच में उजागर हुई बड़ी लापरवाही
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ही उनके आवास पर सीओ के नेतृत्व में भारी फोर्स लगा दी गई। प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी के अलावा  पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविंद यादव, राजेश अग्रवाल, मनोहर पटेल, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महिला सभा अध्यक्ष स्मृति यादव, भारती चौहान, गुड्डी गंगवार, दिनेश यादव और ब्रजेश श्रीवास्तव आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed