बदायूं जिले के समरेर को बरेली के फरीदपुर से जोड़ने वाले अधूरे पुल से रविवार तड़के कार समेत नीचे गिरे तीन युवकों की मौत के मामले में पीडब्ल्यूडी के दो सहायक व दो अवर अभियंताओं समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बदायूं के दातागंज कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नामजद अभियंताओं का निलंबन तय माना जा रहा है। वहीं, गलत रास्ता दिखाने के लिए गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ भी शिकायत की गई है। हालांकि, पुलिस ने मुकदमे में गूगल या उसके किसी अधिकारी को नामजद नहीं किया है। विवेचना में कुछ नाम बढ़ाए जा सकते हैं।
'मौत का रास्ता' दिखाने पर फंसा गूगल: PWD के चार इंजीनियरों पर केस, जांच में उजागर हुई बड़ी लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:14 AM IST
सार
Bareilly Bridge Accident : बरेली-बदायूं की सीमा पर अधूरे पुल से कार नीचे गिर गई थी। इस हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। इस मामले में बदायूं के नायब तहसीलदार ने पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाकर चार इंजीनियरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गूगल मैप के क्षेत्रीय अधिकारी के खिलाफ भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन