फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Salim Sherwani could not decide Should campaign for Samajwadi Party or not big statement on Badaun case Sajid

UP: सपा के लिए प्रचार करें या नहीं? तय न कर सके सलीम शेरवानी; बदायूं कांड के आरोपी साजिद पर चौंकाने वाला बयान

Sun, 24 Mar 2024 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Mar 2024 10:25 AM IST
सार

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री रहे सलीम इकबाल शेरवानी सपा के लिए प्रचार करें या नहीं? इसका फैसला नहीं कर पा रहे हैं। अमर उजाला के साथ बातचीत में शनिवार दोपहर उन्होंने कहा कि रमजान खत्म होने के बाद समर्थकों के साथ बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
Salim Sherwani could not decide Should campaign for Samajwadi Party or not big statement on Badaun case Sajid
UP Lok Sabha Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा से चार और कांग्रेस से एक बार सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री रहे सलीम इकबाल शेरवानी की सपा से नाराजगी बरकरार है। सपा के लिए चुनाव प्रचार की बात तय नहीं कर सके, पर यह साफ है कि अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला के साथ बातचीत में शनिवार दोपहर उन्होंने कहा कि रमजान खत्म होने के बाद समर्थकों के साथ बातचीत करेंगे। पर इतना साफ है कि इंडिया गठबंधन अन्य दलों के उम्मीदवारों का 2024 के चुनाव में साथ देंगे। जहां तक संभव होगा वहां तक प्रचार करने भी जाएंगे। सपा का पीडीए फार्मूला राज्यसभा में कहीं नहीं दिखा।
विज्ञापन


शेरवानी ने कहा कि मैंने अखिलेश यादव से मिलकर कहा कि जिस पीडीए की बुनियाद पर हम चुनाव लड़ना चाहते थे, उसको तो आपने ही उड़ा दिया है। तब रामगोपाल यादव का बयान भी आया था कि राज्यसभा में नहीं, लोकसभा में पीडीए के फार्मूले पर टिकट देंगे, लेकिन ये तो गंदगी करके पोंछा लगाने की बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले, अब अगर अखिलेश यादव कहते हैं कि शिवपाल सिंह यादव का चुनाव लड़ाओ तो इसका फैसला मैं अपने लोगों से बातचीत के बाद ही लूंगा। अलग मेरे लोगों ने हामी भरी तो ईद के बाद बदायूं, बरेली, एटा, अलीग़ढ़, बुलंदशहर, आगरा जाऊंगा। वैसे भी इन दिनों रमजान चल रहे हैं। मैं इलाहाबाद से बाहर नहीं निकलता हूं।
 

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले शेरवानी : ये लोकतंत्र नहीं
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री सलीम शेरवानी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मैं ये समझता हूं कि इस तरह की राजनीति देश में पहले कभी नहीं थी कि आप अपने राजनीतिक विरोधी की गिरफ्तारी करा दें। यह जो हो रहा है वह लोकतंत्र का हिस्सा नहीं। एक मिनट में अगर वो आदमी बीजेपी ज्वाइन करता है तो तुरंत ही क्लीन चिट मिल जाती है, नहीं तो ईडी-सीबीआई पीछे पड़ जाते हैं। संजय सिंह और मनीष सिसौदिया को लेकर उन्होंने कहा कि ये लोग क्रिमिनल नहीं हैं, इन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

साजिद पर बोले सलीम शेरवानी : ऐसे बदमाशों के साथ ऐसा ही होना चाहिए
दो बच्चों की हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद के बारे में शनिवार को पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि ऐसे बदमाशों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।

अगर कोई क्रिमिनल है और देश के खिलाफ आवाज उठाता है तो आप उसे सजा दीजिए, लेकिन बेगुनाहों को जेल में मत डालिए। न ही बुलडोजर चलाइए। न ही कोई मस्जिद गिराई जाए। ज्यादती होगी तो सही बात के लिए तो आवाज हम उठाएंगे ही, लेकिन माहौल अच्छा नहीं है

याद रहे कि, बदायूं के सिविल लाइंस थाना इलाके की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च की शाम ठेकेदार विनोद ठाकुर के बेटे आयुष (13) और अहान उर्फ हनी (06) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना को जिले के ही अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानूं निवासी साजिद और उसके भाई जावेद ने अंजाम दिया था। दोनों विनोद के घर के सामने ही हेयर सैलून चलाते थे।

 

साजिद चाकू लेकर विनोद के घर में घुस गया था और उनके दोनों बच्चों को गला रेतकर मार डाला था। मझले बेटे पीयूष पर भी हमला किया था, लेकिन वह बच निकला था। मुख्य आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, लेकिन जावेद भाग गया था। जावेद ने बृहस्पतिवार सुबह बरेली में नाटकीय ढंग से पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed