फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sales girl and accountant cheated Saraf of Rs 33.46 lakh, then left the job

Bareilly News: सेल्स गर्ल व अकाउंटेंट ने सराफ से की 33.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी, फिर छाेड़ दी नाैकरी

Fri, 13 Dec 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sales girl and accountant cheated Saraf of Rs 33.46 lakh, then left the job
बदायूं। हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स से उनकी ही फर्म की सेल्स गर्ल व अकाउंटेंट ने मिलकर 33.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। बाद में दोनों नौकरी छोड़कर भाग गए। मामला ऑडिट में पकड़ा गया। अब अदालत के आदेश पर सेल्स गर्ल और अकाउंटेंट समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स के प्रोपराइटर संचित प्रकाश ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक जनवरी 2021 को उनके यहां आयुषी शर्मा ने बतौर सेल्स गर्ल काम शुरू किया था। एक अप्रैल 2022 से उझानी निवासी मंशित गर्ग ने अकाउंटेंट की नौकरी की। आयुषी पांच अगस्त 2022 और मंशित 31 मार्च 2024 को नौकरी छोड़कर चले गए। धोखाधड़ी का मामला तब पकड़ में, आया जब ऑडिट हुआ।
विज्ञापन

छानबीन करने पर पता चला कि मंशित गर्ग ने 2022 से ही आयुषी शर्मा के खाते में रुपये डालने शुरू कर दिए थे। उसके खाते में 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक डाले गए। मंशित ने 2023 तक 33,46,838 रुपये आयुषी के खाते में ट्रांसफर किए। पता यह भी चला कि नौकरी छोड़ने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन

सराफ का कहना है कि मंशित के पिता विनय गर्ग, भाई देवांशु गर्ग और प्रियांशु भी इस धोखाधड़ी में शामिल रहे। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed