फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Salary will be withheld if details of movable and immovable property are not given.

Bareilly News: चल-अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया तो रोका जाएगा वेतन

Sat, 24 Aug 2024 05:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Salary will be withheld if details of movable and immovable property are not given.
बरेली। पंचायत राज विभाग के 2000 कर्मचारियों में से 400 कर्मचारी ही चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दाखिल कर सके हैं। अब 31 अगस्त तक 1600 कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर विवरण दाखिल करना है। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनका अगस्त का वेतन रोक दिया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग के निदेशक ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग में 1700 ग्राम स्तरीय सफाईकर्मी व 300 अन्य कर्मचारी है। कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर बैंक खातों में जमा रकम, विभिन्न श्रेणियों में किए गए निवेश के साथ भूमि, भवन और व्यापारिक संपत्तियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर फीड करना है। मुख्य सचिव ने इसके लिए पहले ही आदेश जारी किए थे। जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि कर्मचारियों को चल अचल संपत्ति का विवरण अपलोड करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन अगर वे देरी करते है तो वेतन जारी नहीं हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed