फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sahu Ram Swaroop is a better option for choreography and fashion designing

Bareilly News: कोरियोग्राफी व फैशन डिजाइनिंग के लिए बेहतर विकल्प है साहू राम स्वरूप

Wed, 21 Jun 2023 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 21 Jun 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Sahu Ram Swaroop is a better option for choreography and fashion designing
बरेली। साहू राम स्वरूप ट्रस्ट की ओर से संचालित साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में भी सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मेरिट के आधार पर छात्राओं का चयन किया जाएगा। गीत-संगीत, फैशन डिजाइनिंग व कोरियोग्राफी की पढ़ाई करने की इच्छुक छात्राओं के लिए यह बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

68 साल से महिला शिक्षा की दिशा में काम कर रहे कॉलेज ने समय के साथ नए विषयों को शामिल किया। कॉलेज में एनसीसी, एनएसएस और रोवर रेंजर्स का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्राचार्य डॉ. अनुपमा मेहरोत्रा ने बताया कि नए सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर प्रक्रिया लागू होगी। स्मार्ट क्लास और स्मार्ट प्रशिक्षण को भी तरजीह दी जा रही है। कॉलेज में स्मार्ट लैब भी मौजूद है।
विज्ञापन

कॉलेज उपलब्ध सीटों का विवरण
स्नातक में सीटों की संख्या
बीए 720
फैशन डिजाइनिंग 80
कोरियोग्राफी 60
बीएससी (गृहविज्ञान) 60
बी. कॉम ऑनर्स 60
बी. लिब 40
परास्नातक में सीटों की संख्या
इतिहास 80
राजनीति विज्ञान 80
अर्थशास्त्र 80
अंग्रेजी 80
संगीत (तबला) 20
संगीत (सितार) 20
संगीत (वोकल) 25
कला एवं पेंटिंग 30
समाजशास्त्र 80
गृह विज्ञान 60
शिक्षा 60
फैशन डिजाइनिंग 30
एम. कॉम 30
एमएससी (गृहविज्ञान) 30
एम. लिब 30
नैक से बी ग्रेड प्राप्त
कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से बी ग्रेड प्राप्त है। प्राचार्य डॉ. अनुपमा मेहरोत्रा ने बताया कि कॉलेज में बेहतर जिम है जिसमें छात्राएं वर्कआउट करती हैं। टेबल टेनिस और बैडमिंटन कोर्ट भी है। स्पोर्ट्स में छात्राओं को अवसर मुहैया कराने के लिए इसी साल कॉलेज ने विवि से एमओयू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए खास है महाविद्यालय
फैशन डिजाइनिंग और कोरियोग्राफी की पढ़ाई के लिए यह महाविद्यालय काफी अहम है। रुहेलखंड विवि से संबद्ध यह शहर का एक मात्र कॉलेज है जहां यह सुविधा उपलब्ध है। गीत-संगीत की पढ़ाई करने की इच्छुक छात्राओं के लिए भी यह बेहतर विकल्प है।

शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं ने लहराया परचम
कॉलेज की ज्यादातर छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में ही कॅरिअर बनाया है। कई छात्राएं शहर में ही सेवा दे रही हैं तो कई ने शहर के बाहर भी नाम रोशन किया है। आईएएस प्रीति रस्तोगी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी संध्यारानी, डॉ. पूनम सक्सेना, डॉ. ज्योति, डॉ. चारु मेहरोत्रा, डॉ. अनुराधा आर्य ने इसी कॉलेज से पढ़ाई की है। महाविद्यालय की पूर्व छात्रा आरती राठौर हस्त शिल्प एवं वस्त्र मंत्रालय की समर्थ स्कीम में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed