फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saharanpur and Bareilly police administration attached the property of liquor businessman Manoj Jaiswal

UP News: बरेली में सौ करोड़ रुपये की कर चोरी में गैंगस्टर भाइयों की चार संपत्तियां कुर्क, खरीद-फरोख्त पर रोक

Fri, 03 Apr 2026 04:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 03 Apr 2026 04:00 PM IST
सार

सहारनपुर और बरेली पुलिस-प्रशासन ने शराब कारोबारी मनोज जायसवाल की संपत्तियां कुर्क कर दीं। गैंग लीडर प्रणय अनेजा समेत गिरोह के सदस्यों ने गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है। टपरी डिस्टिलरी मामले में कार्रवाई जारी है और आगे और संपत्तियां सील होने की संभावना है।

विज्ञापन
Saharanpur and Bareilly police administration attached the property of liquor businessman Manoj Jaiswal
शराब कारोबारी मनोज जायसवाल की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर की टपरी डिस्टलरी से जुड़े सौ करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में सहारनपुर पुलिस ने शुक्रवार को बरेली में गैंगस्टर के आरोपी स्थानीय शराब कारोबारी भाइयों मनोज व नीरज जायसवाल की चार संपत्तियां कुर्क कर दीं। गिरोह के सरगना प्रणय अनेजा समेत अन्य आरोपियों ने गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है।

विज्ञापन


सहारनपुर के थाना जनकपुरी से आए इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा की टीम ने वहां दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे के आरोपी मनोज व नीरज जायसवाल की संपत्तियां जब्त करने में जिलाधिकारी से सहयोग मांगा। इसके आधार पर नायब तहसीलदार रिठौरा विदित कुमार, नायब तहसीलदार भोजीपुरा अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय व इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सुरक्षा के लिहाज से टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीम ने मनोज व नीरज जायसवाल की चार संपत्तियों पर कुर्की संबंधी बोर्ड लगाए और वहां मुनादी कराई। बताया गया कि संबंधित संपत्तियों की खरीद-फरोख्त करने वाला खुद ही जिम्मेदार होगा। इस बारे में किसी का कोई दावा या आपत्ति हो तो तय अवधि के दौरान संबंधित प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक का पौत्र प्रणय अनेजा है गैंग लीडर, बदायूं से दिल्ली तक फैला है कारोबार
बदायूं के पूर्व विधायक दिवंगत जोगेंद्र सिंह अनेजा के पौत्र प्रणय अनेजा गिरोह का सरगना है। फिलहाल, वह दिल्ली में रह रहा है। उसके परिवार के पास बदायूं, बरेली से लेकर दिल्ली तक बेशुमार संपत्ति है। पहले परिवार मुख्य रूप से पोंटी चड्ढा ग्रुप के साथ शराब का कारोबार करता था। अब रियल एस्टेट, सराफा व कई अन्य धंधों में उतर आया है। माना जा रहा है कि जल्दी ही प्रणय अनेजा की संपत्तियां भी सील हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed