फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Safety disregarded: People climbing onto the skywalk by scaling blocked paths.

Bareilly News: ताक पर सुरक्षा, बंद रास्तों को फांदकर स्काई वॉक पर चढ़ रहे लोग

Wed, 01 Jul 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Safety disregarded: People climbing onto the skywalk by scaling blocked paths.
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पटेल चौक पर 12 करोड़ रुपये की लागत से बना स्काई वॉक अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वर्ष 2024 में बनकर तैयार हुआ यह स्काई वॉक अब तक संचालित नहीं हो सका। नतीजा, जहां इसकी सार्थकता सिद्ध नहीं हो पा रही है, वहीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की वजह से हर वक्त यहां खतरा मंडराता रहता है। करोड़ों का प्रोजेक्ट अब अतिक्रमणकारियों और अराजक तत्वों के हवाले है।
विज्ञापन

रखरखाव के अभाव में स्काई वॉक की स्वचालित सीढ़ियां धूल फांक रही हैं और जाम हो रही हैं। सबसे बड़ी लापरवाही इसकी बनावट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर है, क्योंकि स्काई वॉक के ऊपर अब तक कोई सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। पूरे ढांचे में चार ऐसी जगहें हैं, जहां से कोई भी आसानी से ऊपर चढ़ सकता है। सोमवार की रात इसी सुरक्षा चूक के कारण एक व्यक्ति स्काई वॉक पर चढ़ गया और वहां से अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद लगाई टिन व कंटीले तार
हादसे के बाद जागे नगर निगम ने आनन-फानन में टीम भेजकर स्काई वॉक पर चढ़ने वाले रास्तों को टिन शेड और कंटीले तार लगाकर बंद तो कर दिया, लेकिन यह कवायद महज एक खानापूर्ति साबित हो रही है। पड़ताल के दौरान लोग टीन शेड को फांदकर न सिर्फ ऊपर आते-जाते दिखे, बल्कि कुछ युवक तो स्काई वॉक के ऊपर बेफिक्र होकर सोते भी पाए गए। उर्स या शहर के अन्य बड़े आयोजनों के दौरान बेकाबू भीड़ इसके ऊपर चढ़ जाती है, जिससे हर वक्त किसी बड़ी अनहोनी का खतरा मंडराता रहता है। इसके बावजूद निगम के अधिकारी गहरी नींद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्काई वाॅक पर हुई घटना दुखद है। वहां पर गार्ड की तैनाती की गई है, ताकि कोई ऊपर नहीं चढ़ सके। लोग टिन को कूद पर ऊपर चले जा रहे हैं, जिससे हादसा होता है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed