फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saddam reveals secrets about Shaista and Guddu Bombaz in Bareilly

UP News: अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू बमबाज के बारे में मिले सुराग, अशरफ के साले सद्दाम ने उगले कई राज

Fri, 29 Sep 2023 06:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 06:26 AM IST
सार

सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रही उसकी बहन जैनब और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता के बारे में भी पुलिस को अहम सुराग मिलने की बात बताई जा रही है। गुड्डू बमबाज और अरमान को लेकर भी अहम जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
Saddam reveals secrets about Shaista and Guddu Bombaz in Bareilly
शाइस्ता और सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साला सद्दाम को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सद्दाम ने कई राज उगले। उसने पुलिस को बताया कि वह बरेली जिला जेल में बंद रहे बहनोई अशरफ को सहूलियतें पहुंचाता था। गुर्गों को जेल में ले जाकर अशरफ से मिलवाता था। 

विज्ञापन


उसने बंदीरक्षक शिवहरि अवस्थी व अन्य लोगों के नाम लिए, जिन्हें वह रकम देता था। बदले में वे अशरफ तक रसद व अन्य सामग्री भेजते थे। इन्हीं कर्मियों की मदद से उसने उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की अशरफ से मुलाकात कराई थी। आरोपी कर्मचारी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित मुख्य आरोपी सद्दाम की ही गिरफ्तारी शेष थी। इनके अलावा प्रयागराज निवासी गुड्डू बमबाज और अरमान के नाम भी बाद में इस मुकदमे में खोले गए थे। इनके बारे में भी पुलिस को अहम जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपियों पर कसेगा शिकंजा 

सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रही उसकी बहन जैनब और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता के बारे में भी पुलिस को अहम सुराग मिलने की बात बताई जा रही है। प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की टीमें बरेली एसटीएफ के संपर्क में हैं। जल्दी ही चारों फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सकता है। सद्दाम को रिमांड पर भी लिया जा सकता है।

उधर, सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद ही प्रयागराज में मौजूद परिजनों व रिश्तेदारों से लेकर उसके चहेतों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू कर दिया कि उसके साथ अनहोनी हो सकती है। प्रयागराज में बैठे सद्दाम के गुर्गों को उसके एनकाउंटर का अंदेशा था, इसलिए सोशल मीडिया पर सद्दाम की गिरफ्तारी की खबर फैलानी शुरू कर दी। एसटीएफ ने सद्दाम का फोटो जारी किया तो गुर्गों ने इसे भी वायरल कर दिया।

2013 में भी की थी मदद 

2013 के बाद अशरफ को फरारी काटने में सद्दाम और उसके भाइयों ने मदद की थी। अशरफ प्रयागराज के बम्हरौली में इमरान के घर में छिपा था। वहां धूमनगंज पुलिस ने दबिश देकर सद्दाम और उसके चार भाइयों को गिरफ्तार किया था। इसके कुछ समय बाद अशरफ को उसकी ससुराल हटवा से गिरफ्तार कर लिया गया था। तभी से पुलिस ने अशरफ के ससुरालवालों पर शिकंजा कस दिया था। मददगार के तौर पर सद्दाम का घर भी गिरा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed