फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saddam had met Ashraf in jail along with former head

Bareilly News: सद्दाम ने पूर्व प्रधान संग जेल में अशरफ से की थी मुलाकात

Sat, 25 Mar 2023 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Saddam had met Ashraf in jail along with former head
बरेली। सद्दाम अपने बहनोई अशरफ और अतीक के रसूख का पूरा फायदा उठाता था। उमेश पाल हत्याकांड से पहले उसने गांव के पूर्व प्रधान के साथ अशरफ से मुलाकात की थी। इन लोगों ने जेल में उस जगह फोटो खिंचवाया, जहां मुलाकातियों की पर्ची बनती है और मोबाइल प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

सद्दाम अतीक अहमद और अशरफ के नाम पर अपने गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट भी कराता था। उमेश पाल हत्याकांड से पहले ही अशरफ ने सद्दाम को अलर्ट कर दिया था। इसलिए सद्दाम ने कुछ महीने पहले ही बरेली से दूरी बना ली थी और लल्ला गद्दी को अशरफ की गुर्गों से मुलाकात कराने का जिम्मा सौंपा था। कुछ समय पहले प्रयागराज और कौशांबी की सीमा पर स्थित एक गांव के पूर्व प्रधान और एक अन्य के साथ सद्दाम ने बरेली जिला जेल पहुंचकर अशरफ से मुलाकात की थी। जेल परिसर में तीनों ने एक साथ फोटो खिंचवाए थे। जिस जगह पर फोटो खिंचवाए गए, वहां मुलाकातियों की पर्ची बनाई जाती हैं और आम लोगों को वहां फोन ले जाने की अनुमति भी नहीं है।
विज्ञापन

फोटो वायरल होने के बाद प्रयागराज पुलिस और बरेली एसआईटी पूर्व प्रधान और फोटो में नजर आ रहे युवक से पूछताछ कर सकती हैं। पूर्व प्रधान और अन्य युवक, सद्दाम के साथ पांच दिन शहर में ही रुके थे। तीनों सफेद रंग की कार से शहर में घूमते थे। पुलिस इस कार के बारे में भी जानकारी कर रही है। किसी को शक न हो, इसलिए सद्दाम बरेली में एक साधारण कार लेकर आता था। हालांकि उस पर प्रयागराज का ही नंबर था। बताया जा रहा है कि सद्दाम के साथ आया पूर्व प्रधान एक राजनीतिक दल से जुड़ा है और गद्दी समाज में भी उसकी अच्छी पैठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed