फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ashraf brother-in-law Saddam party with his henchmen in luxurious hotels

Bareilly News: आलीशान होटलों में दावत उड़ाते थे अशरफ का साला सद्दाम और उसके गुर्गे

Mon, 27 Mar 2023 05:34 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2023 05:34 PM IST
सार

सद्दाम अपने गांव के लोगों को शहर लाकर अशरफ से मिलवाता था। सद्दाम के गांव का पूर्व प्रधान अतीक अहमद का बेहद करीबी है। वह भी अक्सर अशरफ से मिलने सद्दाम के साथ शहर आता था।

विज्ञापन
Ashraf brother-in-law Saddam party with his henchmen in luxurious hotels
अशरफ और सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशरफ का साला सद्दाम और उसके करीबी अपने गुर्गों के साथ बरेली आते थे। जेल में बंद अशरफ से मुलाकात करने के साथ ही कई दिनों तक शहर में रहकर मौजमस्ती करते थे। सद्दाम और उसके करीबी शहर के आलीशान होटलों में दावत उड़ाते और जिम करते थे।

विज्ञापन


सद्दाम ने खुशबू एन्क्लेव में ठिकाना बनाने के साथ ही शहर में अपनी जड़ें फैला ली थीं। लल्ला गद्दी समेत यहां के तमाम सजातीय युवकों को उसने पैसे की चमक और राजनीति की हनक से मोहरा बना रखा था। उसके करीबी शिब्ली प्रधान आदि प्रयागराज से अपने गुर्गों के साथ शहर आते थे और जेल में बंद अशरफ से मुलाकात भी करते थे। कई दिनों तक सद्दाम के आवास या शहर के होटलों में रहकर मौजमस्ती करते थे। सद्दाम और उसके करीबी लोग पीलीभीत रोड स्थित एक आलीशान होटल में दावत उड़ाते थे।

विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलरों से कराता था मुलाकात 

सद्दाम अपने गांव के लोगों को शहर लाकर अशरफ से मिलवाता था। सद्दाम के गांव का पूर्व प्रधान अतीक अहमद का बेहद करीबी है। वह भी अक्सर अशरफ से मिलने सद्दाम के साथ शहर आता था। लल्ला गद्दी शहर के प्रॉपर्टी डीलरों से इन लोगों की मुलाकात इन्हीं होटल व रेस्टोरेंट में कराता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है अशरफ की प्रॉपर्टी की देखरेख करने वाला लखनऊ निवासी एक युवक भी अशरफ से मुलाकात करने बरेली आता था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक के बेटे को भगाने में इस युवक की भूमिका थी। इसके बाद प्रयागराज पुलिस लखनऊ निवासी युवक की जांच करने में जुटी है।

सद्दाम के साथ अशरफ से मुलाकात करने बरेली आए प्रयागराज के लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मुलाकात करने का उनका क्या मकसद था, यह जांच की जा रही है। यहां रहकर सद्दाम और उसके साथियों ने किस तरह नेटवर्क तैयार किया, इस बात की जांच यहां की एसआईटी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed