{"_id":"6a7cc182049900c5de09f1d7","slug":"sacred-hearts-priyanshu-selected-for-nationals-in-archery-bareilly-news-c-4-bly1015-944702-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीरंदाजी में सेक्रेड हार्ट्स के प्रियांशु का नेशनल के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीरंदाजी में सेक्रेड हार्ट्स के प्रियांशु का नेशनल के लिए चयन
Thu, 13 Aug 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई नॉर्थ जोन के तत्वावधान में 21 से 24 जुलाई तक बलोनी पब्लिक स्कूल कोटद्वार (हरिद्वार) में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट्स स्कूल के कक्षा 11 के छात्र प्रियांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्रतियोगिता में सीबीएसई से संबद्ध 60 विद्यालयों के 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रियांशु ने अंडर-19 वर्ग में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह सफलता हासिल की। अब वह एक से चार अक्तूबर तक हरीश चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रियांशु की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. उर्मिला वाजपेयी व एकेडमिक डायरेक्टर निर्भय बेनीवाल ने हर्ष जताया।
विज्ञापन