{"_id":"69eabda179042abbc0059d09","slug":"sachsas-workers-surrounded-the-principal-bareilly-news-c-4-bly1053-870691-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सछास के कार्यकर्ताओं ने किया प्राचार्य का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सछास के कार्यकर्ताओं ने किया प्राचार्य का घेराव
Fri, 24 Apr 2026 06:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्राचार्य प्रो. ओपी राय का घेराव किया। छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं पर प्राचार्य से कहा कि कोई छात्रों की सुनने वाला ही नहीं है।
आरोप लगाया कि महाविद्यालय के लिपिक विद्यार्थियों से ठीक से बात ही नहीं करते हैं। एक विद्यार्थी को परीक्षा देने के बावजूद आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थिति दर्शा दिया। अब वह विभाग के चक्कर लगा रहा है।
जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने बताया कि कॉलेज में इस समय सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की ओर से होने वाली गलतियों के लिए विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्राचार्य ने आश्वासन दिया है कि पीने के पानी की दिक्कत खत्म कराने के लिए जल्द वाटर कूलर मंगाया जाएगा। परीक्षा फॉर्म व परीक्षाफल में हो रही त्रुटियों पर वह स्वयं संज्ञान लेंगे। इस दौरान लवजीत चौधरी, पिंकू गुर्जर, अर्पित उपाध्याय, उत्कर्ष, आयुष कुमार व अन्य मौजूद रहे।