{"_id":"69cec88df348a53d4107e070","slug":"sachsas-surrounded-the-principal-demanding-action-against-abvp-workers-bareilly-news-c-4-bly1053-856043-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सछास ने प्राचार्य का किया घेराव, एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सछास ने प्राचार्य का किया घेराव, एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
Fri, 03 Apr 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को प्रो. आलोक खरे के साथ हुई घटना के विरोध में समाजवादी छात्र सभा (सछास) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्राचार्य का घेराव किया। एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की।
सछास के पदाधिकरियों ने पहले एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सीओ आशुतोष शिवम को ज्ञापन दिया। इसके बाद बरेली कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य प्रो. ओपी राय का घेराव किया। जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा व महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। एबीवीपी से जुड़े कुछ अराजक तत्वों ने प्राचार्य कार्यालय में घुसकर प्रो. आलोक खरे से गाली-गलौज एवं मारपीट की।
इससे पूर्व नगर आयुक्त संजीव मौर्य के कार्यालय में घुसकर इसी प्रकार की बदसलूकी की गई थी। बार-बार हो रही इन घटनाओं से स्पष्ट है कि आरोपियों को कानून का कोई भय नहीं रह गया है। प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। सभी दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।