{"_id":"5e5976fa8ebc3ec558763e1b","slug":"rvnl-put-11-special-booms-in-the-light-yard-bareilly-news-bly3977671161","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरवीएनएल ने उझानी यार्ड में लगाए 11 स्पेशल बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरवीएनएल ने उझानी यार्ड में लगाए 11 स्पेशल बूम
विज्ञापन
बूम लगाने के बाद प्रसन्न मुद्रा में खड़े आरवीएनएल के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
शनिवार से शुरू होगा ओएचई लाइन खींचने का काम
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे प्रबंधन कासगंज से बमियाना तक इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल मार्च के पहले हफ्ते में करने जा रहा है। ट्रायल से पहले रेलवे के अधिकारियों ने उझानी यार्ड की वायरिंग पूूरी करने और इरकॉन से फिट सर्टिफिकेट लेने का कहा है। दरअसल, रेलवे केअधिकारी चाहते थे कि यहां ओएचई लाइन के लिए जो बूम खड़े किए जाएं, उनसे प्लेटफार्म को काई क्षति न पहुंचे। इसके अलावा लाइन के नीचे से यार्ड तक ट्रकों का आवागमन आसानी से हो सके। आरवीएनएल ने काफी मशक्कत के बाद इस कार्य को पूरा करने में सफलता पा ली है।
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के इलेक्ट्रिकल प्रबंधक जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि उझानी यार्ड प्लेटफार्म संख्या चार को तोड़े बिना सभी 11 स्पेशल बूम लगा दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये बूम इज्जतनगर मंडल के किसी स्टेशन पर पहली बार लगाए गए हैं। शनिवार रात से ओएचई ळाइन खींचने का कार्य शुरू होगा। हर हाल में पांच मार्च तक उझानी यार्ड को फिट कर इरकॉन से सर्टिफिकेट ले लिया जाएगा। यहां बता दें कि अभी कासगंज से उझानी आउटर तक के सेक्शन को 25000 वोल्ट से चार्ज किया जा रहा है। उझानी यार्ड की वायरिंग होते ही कासगंज से बमियाना तक 95 किलोमीटर के सेक्शन को 25000 वोल्ट से चार्ज किया जाएगा। इसके बाद ही कासगंज से बमियाना तक इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल होगा। आरवीएनएल की टीम में उपमहाप्रबंधक (विद्युत) चौ. आरके सिंह, उपमहाप्रबंधक (यातायात) विनय श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक शुभांकित, कार्यदायी संस्था कल्पतरु के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सिंह आदि शामिल हैं।