फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUV's Happiness Center will tell tips to make life happy

Bareilly News: रुविवि का हैप्पीनेस सेंटर बताएगा जीवन को खुशहाल बनाने के नुस्खे

Tue, 26 Dec 2023 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 26 Dec 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
RUV's Happiness Center will tell tips to make life happy
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय जीवन को खुशहाल बनाने के नुस्खे भी बताएगा। इसके लिए जल्द ही सेंटर ऑफ हैप्पीनेस खोलने की योजना है। इसमें छात्र योग, खानपान, पर्यावरण आदि विषयों से संबंधित कोर्स कर सकेंगे। साथ ही जीवन में खुशहाली लाने के विभिन्न उपायों के बारे में भी प्रशिक्षण के माध्यम से जान सकेंगे। इसके लिए विवि के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इसका संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


विवि में अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष प्रिय ने बताया कि विश्व खुशहाली रिपोर्ट में देश की स्थिति को देखते हुए सेंटर ऑफ हैप्पीनेस शुरु करने की योजना बनाई गई है। कुलपति प्रो. केपी सिंह से इस विचार को साझा किया था, जिसके बाद इसका प्रस्ताव तैयार हुआ। अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद की मुहर लगने के बाद इसे शासन में भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद सेंटर का संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उनके अनुसार इस वर्ष 2023 में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (यूएन-एसडीएसएन) की ओर से विश्व खुशहाली रिपोर्ट जारी की गई थी। इसमें भारत का 136 देशों में 125वां स्थान रहा था। यह स्थान भारत को विश्व में सबसे कम खुशहाल देशों में से एक के रूप में प्रदर्शित करता है। वहीं पिछले वर्ष 2022 में भी 146 देशों में भारत 136वें स्थान पर रहा था। ये स्थान नेपाल, चीन, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों से भी पीछे था। सूची में सबसे अधिक खुशहाल देश फिनलैंड था। चूंकि आज के समय में तनाव और चिंता व्याप्त है। ऐसे में लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए विवि की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेंटर ऐसे करेेगा काम



प्रो. आशुतोष ने बताया कि सेंटर का उद्देश्य तनावमुक्त, आनंदमय और शांतिपूर्ण वातावरण बनाना है। इसके लिए सेंटर में खुशी से जुड़े विषयों पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शोध भी किए जा सकेंगे। सेंटर में योग, खानपान, पर्यावरण संरक्षण जैसे कोर्स में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा भी होगा। यहां आने वाले लोगों को जीवनशैली में बदलाव करने, सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देने व योग प्रशिक्षण करने के प्रति प्रेरित किया जाएगा। समय-समय पर प्रेरणादायक वक्ताओं को बुलाया जाएगा। इस केंद्र का लाभ विवि के छात्रों तक ही सीमित नहीं रहेगा। विवि से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों को भी इसकी सदस्यता दी जाएगी। बाहरी लोग भी यहां की गतिविधियों में भाग लेेकर जीवन में खुशहाली ला सकेंगे। बरेली में यह पहला हैप्पीनेस सेंटर होगा। इस पर विस्तृत प्लान बनाया गया है, जिसे शासन से स्वीकृति मिलने के बाद धरातल पर उतारा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed