फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUVI gets to host North Zone competitions, but lacks coach

Bareilly News: रुविवि को मिली नॉर्थ जोन प्रतियोगिताओं की मेजबानी, पर कोच का अभाव

Sun, 20 Sep 2026 06:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 20 Sep 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
RUVI gets to host North Zone competitions, but lacks coach
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय को इस बार बास्केटबॉल और टेबल टेनिस की नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली है। हालांकि, विश्वविद्यालय में इन खेलों के लिए कोच और पर्याप्त बुनियादी ढांचे का अभाव है। अगस्त में हुई खेल समिति की बैठक में भी अलग कोचों की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य रूप से एथलेटिक्स और बैडमिंटन के ही कोच उपलब्ध हैं। जिम में दो ट्रेनर नियुक्त हैं। हालांकि, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, नेट बॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और कुश्ती जैसे कई खेलों के लिए कोई कोच नहीं है। पुरुष छात्रावास में बने क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदानों के लिए भी कोच नियुक्त नहीं किए गए हैं। ऐसे में ये सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए केवल देखने भर की रह गई हैं। एथलेटिक्स ट्रैक के बाहर बने दो आउटडोर बास्केटबॉल कोर्ट की टाइलें चटक चुकी हैं। वहीं, नेटबॉल के मैदान में झाड़ियां उग आई हैं। एडिशन स्पोर्ट्स सचिव अजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता होने में समय है। उन्होंने कहा कि इंटर कॉलेजिएट खेलों के बाद कोच रखे जाएंगे, तभी टीम अच्छी तैयार हो सकेगी। प्रतियोगिता संभवतः दिसंबर में आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों का प्रदर्शन और शुल्क
बीते सत्र में रुविवि के 25 खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में पदक जीते थे। इनमें एथलेटिक्स, वुडबॉल, सेपक टाकरा और जुजित्सू के खिलाड़ी शामिल थे। विश्वविद्यालय प्रति विद्यार्थी 150 रुपये खेल फीस निर्धारित करता है। इसमें से महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से 50 रुपये लिए जाते हैं, शेष 100 रुपये महाविद्यालय के पास जाते हैं। महाविद्यालयों की संख्या कम होने से खेल बजट भी धीरे-धीरे कम होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदक विजेताओं को प्रोत्साहन
भले ही सभी खेलों के कोच उपलब्ध न हों, रुविवि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देता है। टीम स्पर्धाओं में एक से 12 खिलाड़ियों वाली टीम को एक लाख रुपये प्रथम, 75 हजार रुपये द्वितीय और 50 हजार रुपये तृतीय पुरस्कार मिलता है। 12 से अधिक खिलाड़ियों वाली टीम को प्रथम पुरस्कार 1.50 लाख रुपये, द्वितीय एक लाख रुपये और तृतीय 75 हजार रुपये दिए जाते हैं। एकल प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 51 हजार रुपये, द्वितीय को 35 हजार रुपये और तृतीय को 25 हजार रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed