{"_id":"66302cc3b89bba14390c0494","slug":"ruv-vice-chancellors-letters-are-also-not-being-uploaded-on-the-website-on-time-bareilly-news-c-4-vns1013-391729-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुविवि: वेबसाइट पर कुलपति के पत्र भी समय से नहीं हो रहे अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुविवि: वेबसाइट पर कुलपति के पत्र भी समय से नहीं हो रहे अपलोड
Tue, 30 Apr 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से सूचनाओं का प्रसार देरी से किया जा रहा है। कुलपति तक के पत्र को तीन दिन बाद अपलोड किया जा रहा है।
विवि की आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर परीक्षा संबंधी सूचना, विभिन्न आदेश व अन्य आवश्यक सूचनाओं को अपलोड किया जाता है। इससे विद्यार्थियों से लेकर संबद्ध कॉलेजों तक को सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध हो जाती हैं, लेकिन देरी से सूचनाएं मिलने से वेबसाइट की उपयोगिता पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में बीती 26 अप्रैल को कुलपति ने पत्र जारी कर कुलसचिव के कार्य से विरत रहने के बाद के आदेशों को विधिक रूप से अमान्य बताया था। इस सूचना को भी वेबसाइट पर 29 अप्रैल को डाला गया है। मीडिया प्रभारी डॉ.अमित सिंह ने कहा कि संबंधित से जानकारी ली जाएगी। अगर कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा।