फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Runway filled with water, flights to Delhi, Mumbai, Jaipur canceled

Bareilly News: रनवे पर भरा पानी, दिल्ली, मुंबई, जयपुर की उड़ान रद्द

Mon, 18 Sep 2023 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Runway filled with water, flights to Delhi, Mumbai, Jaipur canceled
बरेली। रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से हवाई सफर की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। रनवे पर पानी भरने से इंडिगो एअरलाइंस ने रविवार को दिल्ली, मुंबई और जयपुर से बरेली आने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया। इसकी वजह से यहां से भी इन शहरों के लिए उड़ान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बरेली से जयपुर के लिए सुबह 11:40 बजे, दिल्ली के लिए अपराह्न 2:30 बजे और मुंबई के लिए अपराह्न 2:45 बजे उड़ान होती है। बरेली में सुबह से ही मौसम बेहद खराब होने से दिल्ली, मुंबई और जयपुर से आने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। बताते हैं कि एअरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एअरलाइंस को रनवे पर जलभराव के चलते विमान उतरने में दिक्कत होने की सूचना भेजी गई थी। इसके बाद सुबह सात बजे ही फ्लाइट निरस्त होने के मेसेज यात्रियों के पास पहुंच गए। उन्हें बुकिंग आगे की तिथि में बढ़ाने या फिर किराया वापसी का विकल्प दे दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली की उड़ान को लेकर दोपहर 12 बजे तक असमंजस की स्थिति रही। इसके चलते कई यात्री एअरपोर्ट पहुंच गए थे। उड़ान रद्द होने पर उनको निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed