फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhilkhand University professor accused of making employees toppers

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर कर्मचारियों को टॉपर बनाने का आरोप

Wed, 11 Dec 2024 05:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Ruhilkhand University professor accused of making employees toppers
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. पीबी सिंह पर एक छात्र ने करीबी कर्मचारियों को टॉपर बनाने का आरोप लगाया है। उन पर पूर्व में भी इसी तरह से अपने कर्मचारियों को मेधावी बनाकर दीक्षांत समारोह में सम्मानित करने का आरोप भी लगाया है। आईजीआरएस पर उच्च शिक्षा विभाग से की गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा कि हाल में हुए 22वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सर्वाधिक अंक हासिल करने पर स्वर्ण पदक प्रदान किए गए थे, इसमें विवि के दो कर्मचारियों को भी शामिल किया गया। आरोप है कि इनकी तैनाती उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन वाले स्थान पर लगाई जाती है। ऐसे में इसमें गड़बड़ी की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

दोनों कर्मचारी प्रो. पीबी सिंह के अधीन कार्य करते हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इससे पूर्व वर्ष 2019 में भी प्रो. पीबी ने परीक्षा केंद्र का समन्वयक रहते हुए अपने कार्यालय के ही कर्मचारियों को टॉपर बनाया है।
विज्ञापन

मामले में प्रो. पीबी सिंह का कहना है कि दो में से एक कर्मचारी मेरे अधीन कार्य नहीं करता है। सभी आरोप निराधार है। कोई भी विद्यार्थी अपनी काबिलियत के आधार पर टॉपर बनता है। कार्यालय में पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। इसकी जांच भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे विरुद्ध षडयंत्र कर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। विवि के मीडिया प्रभारी प्रो. अमित सिंह ने कहा कि मूल्यांकन केंद्र की जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि वहां संबंधित टॉपरों की कॉपियां नहीं जांची गई हैं। रिपोर्ट शासन को भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed