फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhilkhand University extended the date of filling examination form for the third time

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तीसरी बार बढ़ाई तारीख, जानें अब कब तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Sun, 26 Nov 2023 10:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Nov 2023 10:08 AM IST
सार

परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन पत्र विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि एक दिसंबर हो गई है।

विज्ञापन
Ruhilkhand University extended the date of filling examination form for the third time
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य परीक्षा स्नातक स्तर के आच्छादित व अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख 30 नवंबर कर दी गई है। वहीं ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख एक दिसंबर है।  

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि एनईपी के अतिरिक्त पाठ्यक्रमों (बीलिब, एमलिब, बीकॉम-वित्त एवं वित्तीय सेवा, बीसीए, बीबीए-पुराना पाठ्यक्रम, पीजीडीसीए, एमएसडब्लू) इत्यादि के प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर के संस्थागत, बैक और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा की आवेदन तिथि 25 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। 

विज्ञापन

एक दिसंबर आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 
ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक दिसंबर कर दी गई है। एनईपी से आच्छादित पाठ्यक्रमों (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए व बीएससी-गृह विज्ञान) प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर के संस्थागत व बैक परीक्षा आवेदन पत्र छह नवंबर से ऑनलाइन विवि पोर्टल पर भरे जा रहे हैं। 

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन पत्र विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि एक दिसंबर हो गई है। विवि की ओर से परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं संपन्न कराने की तिथि 30 तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed