फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhilkhand University BA semester examinations date released

Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम, 25 मार्च से होंगी शुरू

Fri, 24 Mar 2023 04:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Mar 2023 04:57 PM IST
सार

बीए की परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेंगी। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह सात से दस बजे तक और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होंगी।

विज्ञापन
Ruhilkhand University BA semester examinations date released
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत होने वाली बीए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की मुख्य और बैक पेपर परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। साथ ही, पूर्व में जारी परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची जारी की है। बीए की परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेंगी। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह सात से दस बजे तक और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होंगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट है। 

विज्ञापन


गोपनीय दस्तावेज रखने के लिए बने 33 नोडल सेंटर
स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यां को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, स्ववित्त पोषित कॉलेजों को भेजे जाने वाले पत्रों को रखने के लिए 33 नोडल सेंटर गठित किए हैं।
विज्ञापन


केंद्र प्रभारियों को प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को डिजिटल वाई-फाई लॉकर में रखने, परीक्षा के दौरान केंद्र प्रभारियों के अलावा अन्य किसी के द्वारा मोबाइल प्रयोग न करने, प्रतिदिन उपस्थित छात्र-छात्राओं की सूचना उपलब्ध कराने, सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर सक्रिय रखने समेत अन्य दिशानिर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed