फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhelkhand University: A large number of students raised questions on assessment

रुहेलखंड विश्वविद्यालयः बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मूल्यांकन पर उठाए सवाल

Fri, 27 Nov 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ruhelkhand University: A large number of students raised questions on assessment
MJP Rohilkhand university

पौने दो महीने के अंदर सूचना के अधिकार के तहत तीन सौ से ज्यादा आवेदन
विज्ञापन

इनमें से 90 फीसदी विद्यार्थियों ने कॉपियां देखने की मांगी अनुमति

बरेली। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर सवाल उठाए हैं। अक्तूबर से अब तक करीब तीन सौ विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय से सूचना के आधार के कई तरह की जानकारियां मांगी हैं, जिनमें से 90 फीसदी छात्र-छात्राओं ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर असंतोष जाहिर करते हुए कापियों को देखने की अनुमति मांगी है। विश्वविद्यालय के गोपनीय अनुभाग में इन छात्रों के समूह बनाकर कापियां देखने के लिए बुलाया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में काफी विलंब हो गया था। देरी के बाद विश्वविद्यालय ने अगस्त-सितंबर में विश्वविद्यालय परिसर में चार मूल्यांकन केंद्र बनाकर कापियों की जांच कराई। कोरोना की वजह से इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की संख्या भी कम थी। इसलिए कॉपियों की जांच में काफी आपाधापी रही। इधर, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। विश्वविद्यालय के पास इस बार अक्तूबर से अब तक तीन सौ स्टूडेंट्स के सूचना के अधिकार के तहत प्रार्थनापत्र आए हैं। इसमें 90 फीसदी विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्हें उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर असंतोष जाहिर करते हुए कापियों का स्वयं अवलोकन करने के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन के लिए देनी पड़ रही 2000 रुपये फीस

अगर किसी छात्र या छात्रा को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर चैलेंज करना है तो उसे इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही 2000 रुपये का शुल्क जमा करना होता है। अगर पुनर्मूल्यांकन में मिले अंक से 15 फीसदी ज्यादा नंबर आते हैं तो 500 रुपये काटकर बाकी फीस विद्यार्थी को वापस कर दी जाती है। जबकि ऐसा न होने पर विश्वविद्यालय यह पूरी फीस जब्त कर लेता है। विश्वविद्यालय ने चैलेंज पुनर्मूल्यांकन के लिए अब तक प्रक्रिया भी नहीं शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के अधिकार के तहत अक्तूबर से अब तक करीब तीन सौ छात्र-छात्राओं के आवेदन आए हैं। इसमें ज्यादातर आवेदन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को देखने के प्राप्त हुए हैं। - सुनीता यादव, असिस्टेंट रजिस्ट्रार (परीक्षा), रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed