{"_id":"6a0382243cb4914cc20962ea","slug":"ruckus-in-lucknow-mail-two-grp-constables-accused-of-extortion-bareilly-news-c-4-bly1053-882657-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लखनऊ मेल में हाईकोर्ट के अधिवक्ता से अभद्रता, जीआरपी के दो सिपाहियों पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लखनऊ मेल में हाईकोर्ट के अधिवक्ता से अभद्रता, जीआरपी के दो सिपाहियों पर वसूली का आरोप
Wed, 13 May 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 13 May 2026 01:10 AM IST
सार
लखनऊ मेल में एक अधिवक्ता के साथ जीआरपी सिपाहियों और टीटीई द्वारा अभद्रता का आरोप लगा है। रेलवे ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से लखनऊ जाने वाली 12230 लखनऊ मेल में जीआरपी के सिपाहियों और टीटीई ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता से अभद्रता की। इससे गाड़ी में हंगामा हो गया। अधिवक्ता थाईलैंड से लौट रहे थे। उन्होंने डीआरएम, सीनियर डीसीएम समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। इसके बाद रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।
बरेली के फरीदपुर निवासी विपिन सिंह इलाहबाद हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। पिछले दिनों वह थाईलैंड गए थे। उन्होंने डीआरएम और उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को थाईलैंड से लौटने के बाद रात 10 बजे नई दिल्ली से 12230 लखनऊ मेल में सवार हुए।
वह एस-6 कोच की सीट नंबर सात पर थे। इस दौरान उनके पास जीआरपी के सिपाही अनुज यादव और देवेश आए। दोनों ने उनके साथ अभद्रता की। उनका वीडियो बनाया। इसके बाद टीटीई उनके पास आया। उसने एक हजार रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
साक्ष्यों के साथ दर्ज कराई शिकायत
अधिवक्ता ने सभी साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। इस बारे में बात करने पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया अधिवक्ता के आरोप पुष्ट नहीं हो रहे। वहीं, इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि जांच के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।