फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruckus in Lucknow Mail two GRP constables accused of extortion

Bareilly News: लखनऊ मेल में हाईकोर्ट के अधिवक्ता से अभद्रता, जीआरपी के दो सिपाहियों पर वसूली का आरोप

Wed, 13 May 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 13 May 2026 01:10 AM IST
सार

लखनऊ मेल में एक अधिवक्ता के साथ जीआरपी सिपाहियों और टीटीई द्वारा अभद्रता का आरोप लगा है। रेलवे ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ruckus in Lucknow Mail two GRP constables accused of extortion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से लखनऊ जाने वाली 12230 लखनऊ मेल में जीआरपी के सिपाहियों और टीटीई ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता से अभद्रता की। इससे गाड़ी में हंगामा हो गया। अधिवक्ता थाईलैंड से लौट रहे थे। उन्होंने डीआरएम, सीनियर डीसीएम समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। इसके बाद रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बरेली के फरीदपुर निवासी विपिन सिंह इलाहबाद हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। पिछले दिनों वह थाईलैंड गए थे। उन्होंने डीआरएम और उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को थाईलैंड से लौटने के बाद रात 10 बजे नई दिल्ली से 12230 लखनऊ मेल में सवार हुए।
विज्ञापन


वह एस-6 कोच की सीट नंबर सात पर थे। इस दौरान उनके पास जीआरपी के सिपाही अनुज यादव और देवेश आए। दोनों ने उनके साथ अभद्रता की। उनका वीडियो बनाया। इसके बाद टीटीई उनके पास आया। उसने एक हजार रुपये वसूल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्ष्यों के साथ दर्ज कराई शिकायत 
अधिवक्ता ने सभी साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। इस बारे में बात करने पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया अधिवक्ता के आरोप पुष्ट नहीं हो रहे। वहीं, इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि जांच के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed