{"_id":"6a1b31faf8cb9de8db060e35","slug":"ru-universitys-controller-of-examinations-and-registrar-transferred-bareilly-news-c-4-bly1053-895536-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुविवि के परीक्षा नियंत्रक व कुलसचिव का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुविवि के परीक्षा नियंत्रक व कुलसचिव का तबादला
Sun, 31 May 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 31 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक का तबादला कर दिया गया है। कुलसचिव हरीश चंद्र को मां विंध्यावासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर का परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। वह कुछ माह पहले ही वाराणसी से रुहेलखंड विश्वविद्यालय आए थे। मां विंध्यावासिनी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक महेंद्र कुमार अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव होंगे। वर्ष 2018 से पहले परीक्षा नियंत्रक रहे संजीव सिंह को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद भेजा गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलसचिव अनिल कुमार यादव रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक होंगे। तबादले का आदेश शनिवार देर रात आठ बजे आया।
विज्ञापन