फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RTE: If you do not get the choice of schools, then admission

आरटीई: पसंद के स्कूल नहीं मिले तो दाखिले से किनारा

Tue, 20 Jun 2017 01:11 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 20 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
RTE: If you do not get the choice of schools, then admission
बरेली - फोटो : बरेली
केस एक- सिकलापुर के अनुराग शर्मा ने अपने बच्चे आरव शर्मा का आवेदन आरटीई के तहत कराया था। इनके बच्चे को रामपुर बाग स्थित उत्तम पब्लिक स्कूल मिला। इन्होंने पत्र लिखकर बेसिक शिक्षा विभाग को दे दिया है कि उनका घर दूर है, इसलिए एडमिशन नहीं चाहिए। उन्होंने फिर जीपीएम के लिए आवेदन किया है। 
विज्ञापन

केस दो- नव्या पटेल के अभिभावक ने कैंट स्थित सेंट मारिया में एडमिशन के लिए आवेदन किया था। लेकिन इन्हें सेंट मारिया जूनियर स्कूल मिला जो संजय नगर में है। अभिभावकों ने अभी तक स्कूल में रिपोर्ट नहीं किया है, जबकि दाखिले के लिए स्कूल में रिपोर्ट करना जरूरी है। इन्होंने भी दोबारा आवेदन किया है। 
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो 
बरेली। 
गरीब अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पसंद के स्कूल चाहते हैं। पसंद का स्कूल न मिलने पर उन्होंने बच्चों का दाखिला कराने से कन्नी काट ली है। जिले में 71 बच्चों को आरटीई के तहत एडमिशन दिया गया। इसमें 24 शहर के हैं। लेकिन अभी तक मात्र दो बच्चों को छोड़कर किसी के अभिभावक ने आवंटित स्कूलों में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इनके एडमिशन रद्द किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में कुछ अभिभावकों ने नामी स्कूल न मिलने पर दूरी व अन्य कारण बताकर दाखिला ही नहीं कराया और दूसरी बार आवेदन किए हैं। वहीं, कुछ ने अभी तक स्कूल को रिपोर्ट ही नहीं किया। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एडमिशन की जिम्मेदारी संभाल रहे लिपिक राजीव शर्मा ने बताया कि अभी तक बीएल इंटरनेशनल और रॉयल पब्लिक स्कूल में ही एडमिशन लिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग जुलाई तक एडमिशन लेने का इंतजार कर रहा है।  

खत्म हो चुकी है आवेदन की तिथि 
पहले चरण के एडमिशन होने के बाद दूसरे और तीसरे चरण के आवेदन 15 जून तक होने थे। अब इसे बंद किया जा चुका है। लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ दिनों के लिए आवेदन तिथि बढ़ भी सकती है। 


आरटीई के तहत एडमिशन कराने वाले अभिभावक गरीब हैं, लेकिन उनको अपनी पसंद का कांवेंट स्कूल चाहिए। शहर में 24 में से मात्र 2 लोगों ने ही अभी तक एडमिशन लिया है बाकी ने कोई सूचना ही नहीं दी। कुछ लोग पसंद का स्कूल न मिलने पर दोबारा आवेदन कर रहे हैं। - नरेंद्र सिंह पवार, नोडल अधिकारी, आरटीई एडमिशन 

इन स्कूलों में नहीं लिया दाखिला 
सेंट फ्रांसिस एसएस स्कूल, संजयनगर 
उत्तम पब्लिक स्कूल, रामपुरबाग 
जेबी मेमो पब्लिक स्कूल, सनराइज कालोनी
रेडिएंट पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी
मुकेश पब्लिक एकेडमी, सिटी स्टेशन रोड
भारती बाल विद्यालय, दुर्गानगर 
लिटिल चैंप किंडरगार्डन, हवाई अड्डा गेट
केवी प्राइमरी स्कूल, नगर क्षेत्र 
सनातन धर्म विद्यालय, साहूकारा 
एसआरजे पब्लिक स्कूल, महेशपुर 
सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल
महर्षि विद्या मंदिर, सीबीगंज  
खुसरो मेमो स्कूल, सीबीगंज 
श्री वैदेही बाल विद्या मंदिर, सिकलापुर 
होलीफेथ स्कूल, आशुतोष नगर 
अनामीप जू.हा. स्कूल, आलोकनगर 
बुशरा कांवेंट स्कूल, जगतपुर 
एके मेमो स्कूल
सेंट मारिया जूनियर स्कूल  
स्काई लार्क स्कूल
चारू इंग्लिश स्कूल, मढ़ीनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed