फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rss programme

संघ भेदभाव और छुआछूत को मानता है पाप : इंद्रेश कुमार

Fri, 17 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
rss programme
बीसलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि संघ छुआछूत और भेदभाव को पाप मानता है। बृहस्पतिवार को एसआरएम इंटर कॉलेज परिसर में संघ के 20 दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन समारोह को बतौर मुख्य वक्ता उन्होंने संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ वे चीजें देता है ,जो चीजें पूरी दुनिया में कहीं भी खरीदने से नहीं मिलतीं। कहा कि पैसे से जरूरत की चीजें तो मिल जाती हैं लेकिन संस्कार नहीं मिलते हैं। संघ संस्कार पैदा करता है। संघ के स्वयंसेवक सैनिकों की तरह कार्य करते हैं। संघ लोगों में देशभक्ति जगाने का कार्य करता है। पूरी वसुंधरा को अपना परिवार मानता है। संघ के ऐसे कार्यकलाप हैं, जिसकी दुनिया में कोई भी नकल नहीं कर सकता है। लोगों को वैमनस्यता से दूर लाकर अच्छा इंसान बनाने का कार्य करता है। इंद्रेश कुमार ने ने केंद्र की भाजपा सरकार की प्रशंसा की। कहा कि केंद्र सरकार ने बिचौलियों को हटा दिया है, जिससे लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। संघ के प्रांत बौद्धिक प्रमुख देवराज ने कहा कि संघ पूरे विश्व का सबसे विशालतम संगठन है।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 27 मई से 20 दिन का संघ अभ्यास वर्ग चल रहा था। इसमें विभिन्न जिलों के करीब 200 संघ स्वयंसेवक भाग ले रहे थे। गुरुवार को इस अभ्यास का समापन हो गया है। समापन समारोह की अध्यक्षता उमेश चंद्र गंगवार ने की। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ,राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार, राज्य मंत्री संजय गंगवार समेत कई भाजपा विधायक और संघ पदाधिकारी मौजूद रहे। भद्र पाल गंगवार ने आगंतुकों का स्वागत किया। संचालन कुलदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मुस्लिमों को कुछ लगता है तो कोर्ट जाएं
बीसलपुर । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार गांव चुर्रा सकतपुर की मजार शरीफ के परिसर में वहां के मुस्लिमों से मिले। उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिमों को कुछ गलत लग रहा हो तो वह कोर्ट की शरण में जाएं। पत्थरबाजी और तोड़फोड़ कर देश का नुकसान न करें। हिंदू और मुस्लिम मिलकर ही देश को अखंड भारत बना पाएंगे। कार्यक्रम का संचालन मूवी अहमद खान ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक इस्लाम अब्बास, क्षेत्रीय संयोजक इस्लाम खां, प्रांत सह संयोजक मुईन अहमद खां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed