फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RSS pracharak targets SP MP zia ur rehman barq over Sambhal violence

Sambhal Violence: आरएसएस के प्रचारक बोले- चुनाव में हारे लोगों की देन है संभल हिंसा; सपा सांसद पर भी बरसे

Mon, 25 Nov 2024 07:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 07:23 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार कहा कि जो लोग चुनाव हार गए हैं, संभल हिंसा उनकी ही देन है। डॉ. इंद्रेश ने सपा सांसद पर मुस्लिमों को भड़काने का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
RSS pracharak targets SP MP zia ur rehman barq over Sambhal violence
संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार ने संभल हिंसा पर दिया बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल हिंसा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि मस्जिद प्रकरण में दोनों पक्षों ने सर्वे स्वीकार कर लिया। इससे जो नेता वोट की खरीद-फरोख्त करते हैं, वोटों का ध्रुवीकरण करते हैं। उनकी पोल खुल रही थी। ऐसे में जो चुनाव हार गए, यह हिंसा उनकी देन है। 

विज्ञापन


भारतीय सद्भावना मंच की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में सोमवार को आयोजित 'आओ जुड़ें अपनी जड़ों से' कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश ने कहा कि मुस्लिम अगर वोटों की राजनीति का सच जान गया तो कई नेताओं की दुकान बंद हो जाएगा। उन्होंने संभल के मुस्लिमों से अपील करते हुए कहा कि वे आईना देखें कि उनका दुश्मन और दोस्त कौन है। 
विज्ञापन


बरेली हादसा: सवा साल से अधूरे पुल पर रोक न संकेतक... 20 फुट नीचे गिरी कार, खून से लाल हुआ पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि मंदिर या मस्जिद का प्रकरण लंबे समय से चल रहा है। दोनों पक्षों ने अमन-चैन के साथ समझौता करने के लिए कोर्ट का रुख किया। इसमें कोर्ट या सरकार उनके पास नहीं आई। कोर्ट ने कहा कि जांच के बाद असलियत पता चलने पर फैसला लिया जाएगा। दोनों पक्षों के वार्ता के बाद विशेषज्ञों का समूह बनाया गया। सर्वे की तारीख निर्धारित की गई। रविवार को पुलिस बल, दोनों पक्ष व वीडियोग्राफी करते हुए सर्वे की टीम ने मस्जिद में प्रवेश किया। 

'कानून से चलेगा देश'
सवाल उठाते हुए कहा कि मुस्लिमों को इससे नाराजगी थी तो उन्होंने पत्थरबाजी क्यों की? वे अपने पक्ष या सांसद से कह सकते थे कि उन्हें कोर्ट पर भरोसा नहीं। छह महीने प्रक्रिया चल रही थी। विरोध करना था तो पार्टी का गिरेबां पकड़ते कि वे कोर्ट क्यों गए? पत्थर बरसाने, हिंसा करने की क्या जरूरत थी? हिंदुस्तान दंगों से नहीं कानून से चलेगा। संभल हिंसा में पांच लोग मर गए हैं। कहा कि कोर्ट पसंद नहीं था तो वहां (कोर्ट) क्यों गए? सर्वे क्यों माना? सर्वे का समय निर्धारित कर ज्वाइंट कमेटी क्यों बनाई?

बरेली पुल हादसा: PWD के चार इंजीनियरों पर मुकदमा, गूगल मैप के क्षेत्रीय अफसर भी कार्रवाई की जद में

सपा सांसद पर बरसे 
डॉ. इंद्रेश ने संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इतनी समझ नहीं थी कि कानून के दायरे में सब चल रहा था। उन्होंने मुस्लिमों को भड़काकर शैतान के रास्ते पर डाला। उनका काम था कि इंसान के रास्ते पर चलने के लिए कहें। बायकॉट कर देते। एक तरफ बर्क कानून पर भरोसा करते हैं, दूसरी तरफ दंगा कराएं। यह कौन सी इंसानियत है? पत्थर मारने थे तो कमेटी और अपने नेताओं को मारते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed