फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR Lodged against four PWD engineers in Bareilly bridge accident in budaun

बरेली पुल हादसा: PWD के चार इंजीनियरों पर मुकदमा, गूगल मैप के क्षेत्रीय अफसर भी कार्रवाई की जद में

Mon, 25 Nov 2024 05:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 05:10 PM IST
सार

Bareilly Bridge Accident News: अधूरे पुल से कार गिरने के मामले में पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। बदायूं में नायब तहसीलदार ने दातागंज कोतवाली में पीडब्ल्यूडी के चार इंजीनियरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
FIR Lodged against four PWD engineers in Bareilly bridge accident in budaun
बरेली पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में समरेर और फरीदपुर के बीच अधूरे पुल से कार गिरने से हुई तीन लोगों की मौत का मामला सोमवार को शासन तक पहुंच गया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड के दो सहायक व दो अवर अभियंताओं के खिलाफ दातागंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही चारों अभियंताओं का निलंबन भी तय है।

विज्ञापन


ऐसे हुई थी घटना 
बरेली के फरीदपुर में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे तीन युवकों की कार रविवार तड़के अधूरे पुल से करीब 20 फुट नीचे गिर गई थी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। ये लोग गूगल मैप से रास्ता देखते हुए चल रहे थे। इसी दौरान बदायूं के समरेर को फरीदपुर से जोड़ने वाले रामगंगा पर बने अधूरे पुल पर चढ़ गए और हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन


बरेली हादसा: सवा साल से अधूरे पुल पर रोक न संकेतक... 20 फुट नीचे गिरी कार, खून से लाल हुआ पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार छविराम की तरफ से कहा गया है कि दातागंज तहसील के समरेर से बरेली जनपद के फरीदपुर को जाने के लिए एक रास्ता गया है। इसी रास्ते पर बने पुल की एप्रोच रोड पिछले एक साल से ज्यादा समय से कटी हुई है, जिससे पुल आधा बना खड़ा है। यह जानते हुए भी कि अगर इस पुल से कोई गुजरेगा तो हादसा हो जाएगा, इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने यहां कोई सतर्कता नहीं बरती। 

FIR Lodged against four PWD engineers in Bareilly bridge accident in budaun
पुल पर टूटी हुई थी दीवार - फोटो : अमर उजाला

नहीं लगाए गए अवरोधक
पुल की सड़क के दोनों ओर मजबूत अवरोधक, बैरिकेडिंग, रिफलेक्टर बोर्ड व सड़क के कटे होने का कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगवाया। पुल के रास्ते को महज एक पतली दीवार से बंद कर दिया, जिसे अज्ञात लोगों ने पहले ही तोड़ दिया था। 

बरेली में अधूरे पुल से गिरी कार: किसी का सिर फटा तो किसा का दिल और लीवर, शादी में आ रहे थे तीनों दोस्त

कोई अवरोधक न होने के कारण गूगल मैप भी रास्ते को सही दिखा रहा था। यही कारण था कि हादसा हो गया और तीन लोगों की जान चली गई। इस लापरवाही के लिए सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार, महाराज सिंह व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

FIR Lodged against four PWD engineers in Bareilly bridge accident in budaun
अधूरा बना है पुल - फोटो : अमर उजाला

गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक भी आए लपेटे में
नायब तहसीलदार की तरफ से दी गई तहरीर में क्षेत्रीय प्रबंधक गूगल मैप को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों वाले कालम में क्षेत्रीय प्रबंधक गूगल मैप का नाम नहीं लिखा है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की तरफ से बनाई गई दीवार को तोड़ने वाले अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed