फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RSS chief Mohan Bhagwat Visit to Bareilly on 16th February

Bareilly News: 16 फरवरी को बरेली आ रहे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, ब्रज प्रांत के कार्यक्रमों का खीचेंगे खाका

Tue, 07 Feb 2023 07:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Feb 2023 07:59 AM IST
सार

संघ के प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय बरेली दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में और बैठकों में हिस्सा लेंगे। ब्रज प्रांत में होने वाले कार्यक्रमों का खाका भी खींचेंगे। 
 

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat Visit to Bareilly on 16th February
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 16 से 20 फरवरी तक बरेली दौरे पर रहेंगे। वह 2025 में होने वाले शताब्दी वर्ष आयोजनों के संबंध में चर्चा करेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में और बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक वह शहर के जीआरएम स्कूल में ठहरेंगे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 19 फरवरी को स्वयंसेवकों के परिवार से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


वर्ष 2025 में मनाने जाने वाले शताब्दी वर्ष की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में सर संघचालक डॉ. मोहन भगवात 16 फरवरी को बरेली पहुंच रहे हैं। 17 व18 फरवरी को जीआरएम स्कूल में वह विभाग, प्रांत और ब्रज क्षेत्र प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। संघ के एक पदाधिकारी के मुताबिक शताब्दी वर्ष से पहले शाखाओं की 10 फीसदी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने पर बात होगी। 

विज्ञापन

बैठक में कई विषयों पर होगी चर्चा 

बैठक में बताया जाएगा कि शताब्दी वर्ष कैसे मनाना है और किस तरह के अभियान चलाने हैं। यह भी निर्देश दिए जाएंगे कि कोई भी कार्यक्रम भव्य नहीं होगा। शालीनता से सभी कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके अलावा बैठकों में परिवार प्रबंधन, ग्राम विकास, गो सेवा, सामाजिक समरसता और पर्यावरण जैसे सामाजिक परिवर्तन की गतिविधियों पर चर्चा होगी। अभी तक स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी कार्यक्रम में कोई भी राजनीतिक नेता शामिल नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed