फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs 30.50 crore approved for widening of Jaitipur-Datarganj road

जैतीपुर-दातारगंज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए ३०.५० करोड़ रुपये स्वीकृत

Sun, 11 Sep 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rs 30.50 crore approved for widening of Jaitipur-Datarganj road
बरेली। सरकार ने जैतीपुर-दातागंज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 30.50 करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी है। काम कराने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। इससे बदायूं, शाहजहांपुर, तिलहर, फतेहगंज पूर्वी और लखनऊ के लिए आवागमन सुगम होगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करके काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जैतीपुर-दातागंज मार्ग के चौड़ीकरण की काफी समय से जरूरत महसूस हो रही थी। यह मार्ग संकरा होने के साथ ही बेहद ऊबड़-खाबड़ हो गया था। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सफर में वक्त भी तीन गुना लग रहा था। बदायूं और शाहजहांपुर के जनप्रतिनिधियों ने सरकार के सामने इस मार्ग की दुर्दशा का मुद्दा उठाया तब पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग को लखनऊ हाईवे से जोड़ने के लिए चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर भेजा।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी मुख्यालय के अफसरों को जैतीपुर-दातागंज मार्ग की जर्जर स्थिति के बारे में अवगत कराया। कहा, इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। शनिवार के इस मार्ग के लिए 30.5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया इसका चौड़ीकरण होने से बदायूं, शाहजहांपुर और लखनऊ आना-जाना काफी सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा फायदा बदायूं के लोगों को होगा। उन्हें शाहजहांपुर या लखनऊ जाने के लिए बरेली नहीं आना होगा, बल्कि दातागंज, जैतीपुर होते हुए एनएच-24 पकड़कर शाहजहांपुर और लखनऊ आ जा सकेंगे। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर एमएम नासिर ने बताया कि जैतीपुर-दातागंज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 30.50 करोड़ स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed