{"_id":"68047579a157f9fd260d28eb","slug":"rs-15-lakhs-came-into-the-labourer-bank-account-he-withdrew-it-immediately-in-bareilly-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मजदूर के खाते में आए 15 लाख रुपये, तुरंत निकाले, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मजदूर के खाते में आए 15 लाख रुपये, तुरंत निकाले, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
Sun, 20 Apr 2025 09:54 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Apr 2025 09:54 AM IST
सार
बरेली में एक मजदूर के खाते में 15 लाख रुपये का लेन-देन किया गया। यह रकम साइबर ठगी की हो सकती है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बरेली जिले में कई मजदूरों व छोटे किसानों के खाते में लाखों की रकम आ रही है। इसको तुरंत ही निकाल भी लिया जाता है। शासन स्तर से ऐसी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। भोजीपुरा के बाद अब शाही थाना क्षेत्र के एक मजदूर के खाते में 15 लाख रुपये से ज्यादा के संदिग्ध लेनदेन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। खातों में आ रही रकम के पीछे साइबर ठगी की आशंका जताई जा रही है।
शाही थाने में दरोगा सुधीर कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, जुन्हाई गांव के निवासी जयवीर का बचत खाता मीरगंज स्थित केनरा बैंक में है। पिछले वर्ष 24 मई को इस खाते में 15.74 लाख रुपये डाले गए थे। उसी दिन 15.73 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए। शासन स्तर पर एजेंसियों की जांच में लेनदेन संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जांच के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल, जयवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Bareilly Murder Case: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या... शव से लिपट खूब रोई पत्नी, राज खुला तो दंग रह गए लोग
विज्ञापन
भोजीपुरा पुलिस ने गांव सैदपुर सरौरा निवासी आरिश के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिक्र था कि आरिश ने अलीनगर में निजी बैंक में 28 अगस्त 2023 को खाता खुलवाया था। 28 अगस्त 2023 से 25 सितंबर 2024 तक 997 बार उसमें लेन-देन हुआ। इसमें 350 बार धनराशि जमा कराई गई और 647 बार धनराशि आहरित की गई। आरिश के खाते में 14.66 लाख रुपये जमा हैं। जांच में पता चला कि उसके नाम न कोई जमीन है, न ही कोई बड़ा व्यापार। इसकी जांच भी शासन स्तर से आई थी।