{"_id":"66f4b4d01ef312191b0d9ba7","slug":"rs-135-crore-seized-from-chinese-businessman-bareilly-news-c-4-bly1015-489068-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चीनी व्यापारी के 1.35 करोड़ रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चीनी व्यापारी के 1.35 करोड़ रुपये हड़पे
विज्ञापन
बरेली। शहर के चीनी व्यापारी से 1.85 करोड़ रुपये की चीनी मंगाकर महज 50 लाख रुपये भुगतान किया गया। बकाया 1.35 करोड़ रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। व्यापारी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नरकुलागंज निवासी अंकित गोयल अंकित ट्रेडर्स के प्रोपराइटर हैं। वह चीनी का थोक कारोबार करते हैं। राजस्थान अलवर के एग्रो फूड पार्क मत्यसा इंडस्ट्रियल एरिया निवासी सुपर शाइन एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अंकित खंडेलवाल व आकाश खंडेलवाल पर चीनी के 1.85 करोड़ रुपये बकाया थे। रुपये मांगने पर वह टालमटोल करते थे। अंकित गोयल ने जब रुपये देने के लिए कहा तो 50 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। वहीं बकाया 1.35 करोड़ रुपये भुगतान के लिए दोनों पक्षों में समझौता तैयार हुआ। समझौता के बाद भी अंकित खंडेलवाल और आकाश खंडेलवाल ने रुपये नहीं दिए।
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की जयपुर बैंच में याचिका दाखिल की। ट्रिब्यूनल ने समझौते के अनुसार भुगतान करने के निर्देश दिए, लेकिन भुगतान नही किया गया। समझौते में जिस संपत्ति का जिक्र किया गया था वह संपत्ति भी अलवर की प्रिया मिनरल्स एंड केमिकल्स की प्रोपराइटर प्रिया अग्रवाल को 68 लाख में बेच दी गई। अलवर के श्यामसुंदर अग्रवाल और अशोक खंडेलवाल ने गवाही दी थी। बकाया 1.35 करोड़ रुपये मांगे तो अंकित खंडेलवाल और आकाश खंडेलवाल ने अंकित गोयल से जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।