{"_id":"66a2ebab0f345ee39d03e619","slug":"route-diversion-will-be-in-effect-in-the-city-from-tonight-till-monday-afternoon-bareilly-news-c-4-bly1015-446530-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज रात से सोमवार दोपहर तक शहर में लागू रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज रात से सोमवार दोपहर तक शहर में लागू रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
बरेली। सावन के दूसरे सोमवार से पहले शुक्रवार रात से बरेली-बदायूं, बरेली-मथुरा-आगरा और बरेली-दिल्ली, बरेली-हरिद्वार रूटों पर डायवर्जन लागू हो जाएगा। सोमवार दोपहर तक डायवर्जन के दौरान इन रूटों के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। डायवर्जन के दौरान रोडवेज बसों में बरेली से बदायूं के लिए 17 और अन्य रूटों पर 32 रुपये तक ज्यादा किराया देना होगा।
सावन का अंतिम सोमवार इस बार 19 अगस्त को है। हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर 19 अगस्त तक हाईवे पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हाईवे की एक लेन कांवड़ियाें के लिए आरक्षित है। शुक्रवार रात से पूरी तरह डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, इन्वर्टिस तिराहा, बड़ा बाइपास, झुमका तिराहा होते हुए जा सकेंगे। बदायूं रोड पर कांवड़ियों का दबाव बढ़ने पर बरेली से बदायूं जाने वाले वाहनों को लाल फाटक, रामगंगा पुल पार कर अखा मोड़, अलीगंज, आंवला, कुंवरगांव होते हुए गुजारा जाएगा। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि सभी प्रमुख स्थलों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। भारी भार वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। संवाद
इस तरह गुजारे जाएंगे भारी वाहन
- झुमका तिराहे से मिनी बाइपास की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन ट्यूलिया अंडरपास से आ-जा सकेंगे।
- लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़-दातागंज बदायूं रोड, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर गुजरेंगे।
- बरेली से आगरा, अलीगढ़ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए मिलक-शाहबाद-चंदौसी, अनूप शहर, नरौरा, अलीगढ़, होकर आगरा जा सकेंगे।
- बरेली से लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, फरीदपुर, शाहजहांपुर होते हुए जाएंगे। शाहजहांपुर में कांवड़ियों की संख्या अधिक होने पर बरेली से बड़ा बाइपास, भुता-बीसलपुर होते हुए आगे जा सकेंगे।
विज्ञापन
- इन्वर्टिस तिराहा, बीसलपुर रोड, विलयधाम, बिलवा पुल से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- पुराने बस अड्डे से रोडवेज बसें व अन्य वाहन पटेल चौक, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होकर जाएंगे।