{"_id":"64c45eb16e1177bce208e0d5","slug":"route-diversion-due-to-tazia-procession-in-bareilly-2023-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज दफन होंगे ताजिये: घर से निकलने से पहले जरूर देख लें रूट प्लान, बरेली में रात 10 बजे तक रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दफन होंगे ताजिये: घर से निकलने से पहले जरूर देख लें रूट प्लान, बरेली में रात 10 बजे तक रहेगा डायवर्जन
Sat, 29 Jul 2023 06:05 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jul 2023 06:05 AM IST
सार
पूरे शहर में शनिवार सुबह 6 से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। खासकर किला रोड के एक हिस्से से वाहन नहीं निकल सकेंगे। वह ताजियों के लिए आरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
बरेली में रूट डायवर्जन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में शनिवार सुबह छह बजे से शहर के अलग-अलग मोहल्लों से ताजिये दफन होने के लिए निकलने लगे। शहरभर से करीब 200 ताजिये किला क्षेत्र में स्थित कर्बला में दफन होंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां की हैं।
विज्ञापन
पूरे शहर में शनिवार सुबह 6 से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। खासकर किला रोड के एक हिस्से से वाहन नहीं निकल सकेंगे। वह ताजियों के लिए आरक्षित रहेगी। ऐसे में जरूरी है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी अवश्य कर लें।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि सिटी स्टेशन रोड पर सड़क का एक हिस्सा सिर्फ ताजियों के लिए आरक्षित रहेगा। दूसरे हिस्से से दोनों तरफ के वाहनों को गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा श्यामगंज से कालीबाड़ी के रास्ते पुराना बस अड्डे की ओर जाने वाले बड़े और चार पाहिया वाहनों को रोका जाएगा। इन्हें श्यामगंज से विकास भवन के रास्ते गांधी उद्यान से चौकी चौराहा और पटेल चौक होते हुए पुराना बस अड्डे भेजा जाएगा। इसके अलावा रजऊ परसपुर से भारी वाहन सिर्फ ट्रांसपोर्ट नगर तक ही आ सकेंगे।
Trending Videos
शहर में रहेगी ये व्यवस्था
श्यामगंज चौराहा : श्यामगंज चौराहे की तरफ से आने वाला ट्रैफिक गांधी उद्यान होते हुए लाल फाटक की तरफ जाएगा और इज्जतनगर की तरफ से आना वाला ट्रैफिक हार्टमैन पुल से किला की तरफ नहीं आएगा।चौकी चौराहा : यदि सेटेलाइट की ओर से भारी वाहन अंदर आ भी जाता है तो बियावानी तिराहा से लाल फाटक रोड पर मोड़ दिया जाएगा।
रामगंगा तिराहा : बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन लाल फाटक के रास्ते कैंट होते हुए बियावानी कोठी तिराहा की तरफ से मालियों की पुलिया से सेटेलाइट की ओर मोड़ दिए जाएंगे। ईसाइयों की पुलिया की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भी लाल फाटक की ओर भेजा जाएगा।
हाईवे से आने वाले ट्रैफिक की व्यवस्था
- मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाला भारी वाहन परसाखेड़ा से बड़ा बाईपास होकर नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ की ओर जाएंगे। लखनऊ, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत व बरेली की ओर से आने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होते हुए जाएंगे।- परसाखेड़ा बाईपास से झुमका तिराहा होकर कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इसी तरह नैनीताल रोड बड़ा बाईपास से बिल्वा पुल के नीचे से शहर के अंदर की ओर कोई भारी वाहन नहीं आने दिया जाएगा।