{"_id":"64a1ea9eb1bbc355880e2734","slug":"rotarians-counted-service-work-in-the-installation-ceremony-bareilly-news-c-4-noi1138-197133-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अधिष्ठापन समारोह में रोटेरियंस ने गिनाए सेवा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अधिष्ठापन समारोह में रोटेरियंस ने गिनाए सेवा कार्य
Mon, 03 Jul 2023 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ का अधिष्ठापन समारोह रविवार को मिनी बाईपास स्थित रिसॉर्ट में आयोजित हुआ। सचिव मनोज अग्रवाल ने वर्ष 2022-23 में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने गरीब बच्चाें को दी रही शिक्षा के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने वर्ष 2023-24 के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सचिव हरीश मलिक, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल की ओर से देश में समाज सेवा के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। नए अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सेवा कार्यों की सराहना की। इस मौके पर विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. आईएस तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, नीरव निमेष अग्रवाल, राजेन विद्यार्थी, रोहित जिंदल, चरण कमल सिंह, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि रहे। संचालन घनश्याम खंडेलवाल ने किया।