फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Room is locked from outside husband inside with girl Wife creates ruckus after seeing from window In Bareilly

UP: कमरे में बाहर से ताला... अंदर युवती संग था पति; खिड़की से देखकर पत्नी हुई आगबबूला तो आरोपी ने किया ये काम

Sun, 26 Nov 2023 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Nov 2023 08:48 AM IST
सार

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स प्रेमिका के साथ कमरे में था। उसने कमरे का बाहर से ताला लगवा लिया था। अचानक मौके पर पत्नी पहुंच गई। उसने खिड़की से देखा तो दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। उसने हंगामा किया तो आरोपी ने पत्नी को तेजाब लेकर दौड़ा लिया। पीड़िता ने पति समेत ससुराल वालों पर रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन
Room is locked from outside husband inside with girl Wife creates ruckus after seeing from window In Bareilly
फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में किराये के कमरे में बाहर से ताला लगवाकर अंदर व्यापारी एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था। पत्नी ने खिड़की से दोनों को देख लिया। पत्नी ने हंगामा कर दिया। इससे बौखलाए पति ने तेजाब लेकर उसे दौड़ा लिया। पत्नी ने किसी तरह खुद को बचाया। पीड़िता ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


छीपी टोला निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली के युवक से 14 साल पहले हुई थी। उसका पति बरेली में ही दुकान चलाता है। शादी के बाद पति और ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि पति अनैतिक कार्यों में लिप्त है।
विज्ञापन


वह लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार कराता रहै। दिखावे के लिए शहर में वह घड़ी और चश्मे की दुकान चलाता है। दुकान पर काम करने वाले दो नौकर उसके हर गलत काम में उसका साथ देते हैं। विवाहिता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह पति की दुकान पर पहुंची तो वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह पति के किराये के कमरे पर पहुंची। वहां बाहर से ताला लगा था, लेकिन शक होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो दंग रह गई। कमरे के अंदर पति किसी युवती के साथ निर्वस्त्र हालत में था। 
 

पत्नी ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग जुट गए। पत्नी पुलिस बुलाने लगी तो नौकर ने ताला खोलकर उसके पति और युवती को भगा दिया। इसके कुछ देर बाद पति ने तेजाब की बोतल हाथ में लेकर पत्नी को दौड़ा लिया। किसी तरह उसने खुद को बचाया। पत्नी की तरफ से किला थाने में पति व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed