{"_id":"67158d58644f94e19b058374","slug":"role-of-three-firms-working-to-improve-electricity-distribution-system-doubtful-bareilly-news-c-4-lko1018-505833-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली वितरण व्यवस्था सुधारने के काम करने वाली तीन फर्मों की भूमिका संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली वितरण व्यवस्था सुधारने के काम करने वाली तीन फर्मों की भूमिका संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिजली वितरण व्यवस्था सुधारने के लिए शहर में करोड़ों का काम कराने वाली तीन फर्मों की भूमिका जांच के घेरे में आ गई है। एस्टीमेट से लेकर काम की गुणवत्ता और भुगतान में गड़बड़ियां मिलने के बाद विस्तृत जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर, लखनऊ की टीम के ऑडिट के बाद शहर में अनुरक्षण के काम तेज हो गए हैं।
पिछले दिनों सनसिटी बिजली उपकेंद्र के पीरबहोड़ा में नगर निकाय योजना के तहत कराए गए भूमिगत केबल के काम में लाखों का घपला उजागर होने के बाद जेई को निलंबित कर दिया गया था। दोहना में भी भूमिगत केबल डालने में गड़बड़ी की जांच चल रही है। लखनऊ की टीम ने तीन दिन शहर में बिजली सुधार के कार्यों का सत्यापन किया तो किला क्षेत्र में गड़बड़ियां उजागर हुईं। किला क्षेत्र में परसाखेड़ा तक डाली गई 33 केवी भूमिगत केबल को लेकर भी गड़बड़ी मिली है।
कार्यों की जांच के बाद लखनऊ से आई टीम वापस चली गई है। अब तीन फर्मों के कार्यों की विस्तृत जांच की तैयारी है। मुख्य अभियंता रणविजय सिंह का कहना है कि लखनऊ की टीम ने 17 से 19 अक्तूबर तक कार्यों का ऑडिट किया है। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। संवाद