फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University signed an agreement with Crisp Center for employment oriented education

Bareilly News: रोजगारपरक शिक्षा के लिए रुहेलखंड विवि ने क्रिस्प सेंटर से किया करार

Thu, 27 Mar 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Rohilkhand University signed an agreement with Crisp Center for employment oriented education
बरेली। विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश की नीतियों के क्रियान्वयन और उद्देश्यों पर चर्चा के लिए आयोजित कार्यशाला के दौरान क्रिस्प सेंटर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय का करार हुआ है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग के तहत सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज (क्रिस्प) के बीच सेंटर फॉर हायर एजुकेशन क्वाॅलिटी अपग्रेडेशन एनहाउंसमेंट (चेक) परियोजना पर समझौता हुआ। विश्वविद्यालय से कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, क्रिस्प से प्रो. बलराज चौहान ने हस्ताक्षर किए। परियोजना के तहत दो शैक्षणिक मेंटर्स प्रो. बीआर कुकरेती, प्रो. सुधीर कुमार को जिम्मेदारी दी गई। फिर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अप्रेंटिस एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम: ऑब्जेक्टिव्स एंड इंप्लीकेशंस विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शैक्षिक गतिविधि पर जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों और नोडल इंचार्जों को पाठ्यक्रम की जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान करना था।
विज्ञापन


औद्योगिक विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास जरूरी
मुख्य अतिथि प्रो. बलराज चौहान ने रोजगार उन्मुख शिक्षा कि लिए कहा कि देश में औद्योगिक विकास के लिए शिक्षा में नवाचार और कौशल विकास बेहद जरूरी है। उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल ने भी विचार साझा किए। उच्च शिखा विभाग के विशेष सचिव शिपु गिरी ने प्रदेश में शिक्षा की प्राथमिकता और गरीब छात्रों के लिए रोजगार की नीतियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर फैकल्टी की जरूरत पर जोर
डीन एकेडमिक प्रो. एसके पांडेय ने रोजगार उन्मुख कौशल विकास पाठ्यक्रमों को महाविद्यालयों में शुरू करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी गुणवत्ता बनाने पर जानकारी दी। डॉ. चंद्रमणि सिंह, डॉ. दिव्या मलाकर, एवीएन दीपांजलि त्रिपाठी ने भी व्याख्यान दिए। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विशाल सक्सेना ने विषयवार विचार साझा किए। इस दौरान मीडिया सेल के डॉ. अमित कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed