फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University has released the inter-college sports calendar

बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी किया अंतर-महाविद्यालय खेल कैलेंडर, 57 स्पर्धाओं की मिली मेजबानी

Wed, 26 Aug 2026 05:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 26 Aug 2026 05:36 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए अंतर-महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी किया है। इसमें 57 स्पर्धाओं के लिए महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसर को मेजबानी मिली है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों की प्रतियोगिताएं होंगी। 

विज्ञापन
Rohilkhand University has released the inter-college sports calendar
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2026-27 के लिए अंतर-महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता (प्रोविशनल) का कैलेंडर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से तैयार किए गए इस कैलेंडर में विभिन्न खेलों की कुल 57 स्पर्धाओं के लिए संबद्ध महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसर को मेजबानी सौंपी गई है। इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों की खेल प्रतियोगिताओं का खाका खींचा गया है, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार बरेली कॉलेज को कराटे, पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग की पुरुष व महिला प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, विश्वविद्यालय परिसर में एथलेटिक्स, सेपक टकरा, टेबल टेनिस, वुडबॉल, योग और बास्केटबॉल (पुरुष) की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज बरेली को क्रिकेट, जू-जित्सु और टेनिस के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


इसके अलावा जेपीएम कॉलेज बरेली को कबड्डी व खो-खो, अवंती बाई कॉलेज को नेटबॉल, उत्कर्ष कॉलेज को बैडमिंटन तथा केसीएमटी बरेली को बास्केटबॉल (महिला), हैंडबॉल, हॉकी और वॉलीबॉल (महिला) की मेजबानी दी गई है। निहाल श्याम कॉलेज बरेली में जिमनास्टिक, एसआरएस महिला कॉलेज में टेबल टेनिस व योग तथा गंगाशील कॉलेज नवाबगंज में वॉलीबॉल (पुरुष) का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों के कॉलेजों को भी दी गई जिम्मेदारी 
बरेली के बाहर अन्य जिलों के कॉलेजों को भी बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं। ठाकुर रोशन सिंह कंट्स राजकीय कॉलेज कटरा शाहजहांपुर को चेस और शूटिंग, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर को फुटबॉल, एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं को बॉक्सिंग व जूडो, कंसटीट्यूट कॉलेज सहसवान बदायूं को तीरंदाजी, गन्ना उत्पादक कॉलेज बहेड़ी को क्रॉस कंट्री तथा राजकीय कॉलेज बिल्सी बदायूं को कुश्ती की मेजबानी सौंपी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि एआईयू के स्पोर्ट्स कैलेंडर के अनुसार संबंधित कॉलेजों से वार्ता कर जल्द ही अंतिम तिथियां घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed